कोण्डागांव

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
07-Apr-2024 10:42 PM
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कोण्डागांव, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक कोण्डागांव के एक निजी होटल में आयोजित की गई। यहां मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता और भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त कोण्डागांव जिला के व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यहां नजर आए। कार्यकर्ताओं की बीच यहां व्यापारियों के मध्य कोण्डागांव जिला के लोकसभा बस्तर और लोकसभा कांकेर के भाजपा प्रत्याशी को विजय करने के बात कही गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता और भाजपा प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह कोण्डागांव पहुंचे। यहां उन्होंने एक निजी होटल में भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। साथ ही वरिष्ठ व्यापारी और गणमान्य व्यापारियों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा बैठक के दौरान बस्तर और कांकेर में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप व भोजराज को विजय करने के लिए जोश भरा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news