महासमुन्द

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप का सामूहिक उपवास
08-Apr-2024 2:55 PM
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप का सामूहिक उपवास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अप्रैल।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके विरोध में पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कल महासमुंद में कचहरी चौक पर सामूहिक उपवास किया। इस उपवास के आयोजन में महासमुंद जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। 

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से भाजपा डरी हुई है। क्योंकि भाजपा की विदाई निश्चित हो चुकी है। झूठे केस में 2 साल से सत्येंद्र जैन को और डेढ़ साल से मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर रखा है। अब उसी झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया व जेल भेज दिया है। लेकिन भाजपा पिछले 2 साल में 1 हजार के ऊपर रेड करा चुकी है। डेढ़ हजार अफसरों की टीम लगी हुई है 5 रुपए भी बरामद नहीं हुए। 

उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं पर सभी राजनीतिक दलों का ध्यान आकर्षित करवाना ही अपराध हो गया है। इस ओर अन्य पार्टियों का ध्यान कभी था ही नहीं। देश के अंदर एक नई उम्मीद जागी केजरीवाल ने ही जगाई और इस ओर आगे कदम बढ़ाया। यही काम भाजपा के लिए पीड़ा का विषय हो गया।

महासमुंद लोक सभा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर ने कहा कि देश की राजनीतिक इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि एक राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ नेता मंत्री सबको जेल भेज दिया जाये। भ्रष्टाचार के विरोध की पृष्ठभूमि से निकली पार्टी जिसे दिल्ली के जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने लगातार दिल्ली की सरकार को परेशान ही किया। क्योंकि देश की जनता को एक नए विकल्प के रूप में अरविंद केजरीवाल मिल चुके हैं जो देश की दशा और दिशा दोनों बदल सकते हंै। इसका ही डर भाजपा को सता रही है।

महिला विंग के जिलाध्यक्ष नीलम ध्रुव ने कहा कि भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर वह सोच रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करके चुनाव जीत जाएंगे, तो यह भाजपा की गलतफहमी है। अरविंद केजरीवाल एक सोच है जो देश के करोड़ों लोगों में बसती है। लोग विरोध भी करेंगे और भाजपा के खिलाफ वोट देकर इनका सूपड़ा साफ करेंगे।  उन्होंने कहा कि पूरे देश में क्लियर मैसेज है कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्या कर दिया? एक चवन्नी भी आज तक बरामद नहीं हो पाई। 

उसके बावजूद भी हमारे नेताओं को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है? लोग सवाल पूछ रहे हैं। इसका जवाब लोग अपने वोट के जरिए देंगे। अब सबके सामने स्पष्ट हो गया है कि घोटाले के अंदर कुछ नहीं है। यह राजनीतिक लड़ाई है। जिसको भाजपा एजेंसियों के जरिए लडऩा चाहती है। कांग्रेस के सारे अकाउंट फ्रीज कर देना और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना, यह लोकतंत्र को कंप्रोमाइज करने की कोशिश है। लेकिन हमें न्यायालय से पूरी उम्मीद है और हम कानून व्यवस्था पर विश्वास करने वाले लोग हैं।

सामूहिक उपवास के इस आयोजन में मुख्य रूप से भूपेंद्र चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, संजय यादव, सकील खान, नीलम ध्रुव, कादिर चौहान, मेघा चंद्राकर, पुनाराम निषाद, मीनाक्षी ठाकुर, मधु यादव, रामदयाल पटेल, मुनु दाऊ सागर, मुकेश कुर्रे, अगेश्वर यादव, सीता दीवान, संतोषी साहू, माया साइमन, सुषमा साहू, रणजीत सिंह ठाकुर, राजेश यादव, सोभन चक्रधारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news