गरियाबंद

माँ ब्रम्हचारिणी दरबार में नवरात्र की तैयारी
08-Apr-2024 3:05 PM
माँ ब्रम्हचारिणी दरबार में नवरात्र की तैयारी

राजिम,  8 अप्रैल। नगर के शिवाजी चौक आमापारा में स्थित माँ ब्रम्हचारिणी दरबार में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा है। माँ ब्रम्हचारिणी दरबार मंदिर समिति के भरतलाल साहू ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस साल भी माँ ब्रम्हचारिणी माता के दरबार में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की जा रही है। इच्छुक श्रद्धालु भक्तजन माँ ब्रम्हचारिणी माता के दरबार में संपर्क करके मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करा सकते हैं। इस अवसर पर माँ ब्रम्हचारिणी दरबार मंदिर समिति के फगेंद्र यदु, मेहतरु राम साहू, भागीराम साहू, तेजेश साहू, दिनेश्वर साहू, यशवंत साहू, ईश्वर सिन्हा, विजेंन्द्र वर्मा, ताज राम साहू, भुवन साहू, नारायण प्रसाद देवांगन, गणेश पटेल, तुलसी राम साहू,  संतोष यादव, चुन्नीलाल देवांगन, जनक साहू, लक्ष्मण साहू, रूपलाल साहू, बसंत जाधव आदि सदस्यों ने माता के दरबार में पहुँचकर श्रद्धालु भक्तों से दर्शन लाभ लेने अपील की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news