गरियाबंद

केजरीवाल के रिहाई के लिए आप नेताओं ने किया उपवास
10-Apr-2024 2:03 PM
केजरीवाल के रिहाई के लिए आप नेताओं ने किया उपवास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 10 अप्रैल। आम आदमी पार्टी राजिम विधानसभा के पदाधिकारियों ने राजिम बस स्टेण्ड में अरविन्द केजरीवाल के रिहाई के लिए एक दिवसीय उपवास रखा।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सियाराम ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरविन्द शर्मा, राजिम ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शाहू, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष चमन यादव, पाण्डुका ब्लॉक अध्यक्ष सेवाराम साहू, मोहन चक्रधारी, महेश यादव एवं अन्य कार्यकर्ता मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजिम में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचकर रायपुर में गांधी प्रतिमा आजाद चौक के पास सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पहुंचे। आप नेताओं ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी राजनितिक षणयंत्र है। मोदी जी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते है। अरविन्द केजरीवाल को जबरस्ती ईडी ने गिरफ्तार किया। उसके पास केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। केवल लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी मत लड़ सके इसलिए गिरफ्तार कर लोकतंत्र कि हत्या कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news