गरियाबंद

बृजमोहन ने किया नवापारा व चम्पारण मंडल में रोड शो
12-Apr-2024 2:45 PM
बृजमोहन ने किया नवापारा व चम्पारण मंडल में रोड शो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 अप्रैल।
गुरूवार देर शाम रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल नवापारा और चम्पारण मंडल पहुंचकर रोड शो किया। मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर पड़ी है। रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के चम्पारण और नवापारा मंडल में रोड शो किया और जनसंपर्क अभियान चलाया। 

बृजमोहन अग्रवाल के अभियान की शुरुवात चम्पारण मंडल के भिलाई गांव से हुई। इसके बाद तामासिवनी, तोरला, टीला, चम्पारण, पोंड गांव में जनसंपर्क किया। इसके बाद अग्रवाल नवापारा मंडल के ग्राम मंदलोर, परसदा, छांटा, पारागांव, नवागांव इलाकों में जनता से मुलाकात कर भाजपा के लिए वोट मांगे और मोदी जी को एक बार पुन: प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि, पिछले 10 सालों में मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास पर काम किया है। मोदी जी की गारंटी आज सबसे बड़ी गारंटी है जिसपर सभी को विश्वास है। मोदी जी ने जो वादे किए वो सभी पूरे किए है। मोदी जी के कारण ही अयोध्या में करीब 500 सालों बाद राम लला का भव्य मंदिर का निर्माण हो सका। 

श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद से खुशहाली है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने 5 सालों के वादों को 3 महीनों में ही पूरा कर दिया है। भाजपा राज में गरीब, महिला, युवा और किसान सभी के हितों में काम हो रहा है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब महिलाओं को आत्मसम्मान से जीने के लिए सरकार ने घर-घर शौचालय का निर्माण कराया, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके खाते में हर महीने सरकार 1000 डाल रही है। किसानों को प्रति एकड़ 20000 की अंतर राशि मिल रही है, उनके धान भी सरकार अब 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है इतना ही नहीं किसानों को 2014-15 और 2015-16 का एकमुश्त बोनस भी दे दिया गया। युवाओं को रोजगार के लिए अकेले शिक्षा विभाग नहीं 33000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इतना ही नहीं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। गरीबों को मुफ्त में मकान, गैस कनेक्शन, 35 किलो प्रति माह राशन, हर घर जल दिया जा रहा है। 

श्री अग्रवाल ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव है। यह भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है। विकसित भारत बनाने का चुनाव है यह चुनाव भारतीयों को विश्व में आत्म सम्मान दिलाने का चुनाव है। एक ऐसे भारत के निर्माण का चुनाव है जहां गरीब महिला युवा किसान को आत्म निर्भर बनाने उनके जीवन में खुशहाली लाने का चुनाव है। इसलिए सभी लोग प्रचंड मतों से भाजपा को विजयी बनाएं और केंद्र में मोदी सरकार को मजबूत बनाएं।

इस जनसंपर्क अभियान में सांसद सुनील सोनी, विधायक इंद्र कुमार साहू, भाजपा नेता अशोक बजाज, नवापारा के पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गोयल, मंडल अध्यक्ष नवापारा उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष चम्पारण नारायण यादव, सुनील मिश्रा, ओम प्रकाश साहू, दिनेश्वर साहू, दिनेश्वर साहू, पुन्नूलाल साहू, भगवत ध्रुव, गोविंद साहू, मयंक देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news