खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 24 अप्रैल। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा खैरागढ़ शहर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के खैरागढ़ शहर के लालपुर, पिपरिया वार्ड न 01, 02, मोंगरा वार्ड नं 03, अमलीडीह खुर्द, में जनसंपर्क किए। लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार भी तेजी होता जा रहे हैं। जिसमें लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
खैरागढ़ विधायक लगातार कांग्रेस की जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न ग्रामों में जाकर भूपेश बघेल के समर्थन में वोट देने की अपील कर रही हैं। खैरागढ़ विधायक कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में डटी हुई हैं।
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा लगातार खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर न्याय का संदेश जन जन तक पहुंचा रही हैं। कांग्रेस पार्टी के 5 न्याय सहित विभिन्न जन हितैषी घोषणा पत्र को लेकर जनता के बीच जा रही है।
कांग्रेस पार्टी की घोषणा में पांच न्याय हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय पर आधारित है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नीरज चोपड़ा, किरण झा, अनुभव चंद्राकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।