खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

लोक सभा प्रत्याशी भूपेश बघेल को जिताने पदाधिकारियों को किया गया चार्ज
31-Mar-2024 2:37 PM
लोक सभा प्रत्याशी भूपेश बघेल को जिताने पदाधिकारियों को किया गया चार्ज

खैरागढ़, 31 मार्च। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खैरागढ़ कांग्रेस पार्टी का बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी का संगठन अलग अलग टुकडिय़ों में बैठक लेकर संगठन के पदाधिकार्यो सहित कार्यकर्ताओ को चार्ज करने में लग गए है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हर हाल में विजयी दिलाने संगठन रणनीति बनाना शुरू कर दिए है।

गत दिनों खैरागढ़ स्थित एआर होटल में विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक,सेक्टर व जोन अध्यक्ष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खैरागढ़-छुईखदान ब्लाक के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सलाहकार विनोद वर्मा ने पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को चार्ज किया और कहा कि सभी पदाधिकारी रणनीति के तहत काम करें।

 इस दौरान खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रहते खैरागढ़ को कई बड़ी सौगात दी हैं, जिससे जनता भलीभांति परिचित है।वही कार्यकर्ताओ को ईमानदारी से काम करने की बात कही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news