खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

खैरागढ़ विवि में योग प्रदर्शनी
04-Mar-2024 6:29 PM
खैरागढ़ विवि में योग प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 4 मार्च। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में विकसित भारत अभियान के तहत योग प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

इस आयोजन में विश्वविद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विश्वविद्यालय के योग केन्द्र के प्रभारी और इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अजय पांडेय ने बताया कि कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के संरक्षण और मार्गदर्शन तथा कुलसचिव प्रो. डॉ. नीता गहरवार के निर्देशन में संपन्न इस योग प्रदर्शनी का आम जनमानस को भी लाभ मिला। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत योग के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण नवाचार है।

डॉ. पांडेय ने बताया कि योग की कक्षाओं के प्रोजेक्ट और आंतरिक मुल्यांकन की दृष्टि से भी यह योग-प्रदर्शनी महत्वपूर्ण रही, क्योंकि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में शोध की प्रवृत्ति विकसित होती है।

कार्यक्रम में अधिष्ठातागण प्रो. डॉ. नमन दत्त, प्रो. डॉ. राजन यादव, डॉ. योगेंद्र चौबे, सहायक कुलसचिव राजेश गुप्ता, डॉ. आशुतोष चौरे, सिंह प्रखर शरण सिंह, पीआरओ विनोद डोंगरे समेत विश्वविद्यालय परिवार शामिल हुआ। विद्यार्थियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय भ्रमण करने वाले आगंतुक भी योग प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news