खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक, जीत की रणनीति बनी
31-Mar-2024 2:36 PM
भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक, जीत की रणनीति बनी

खैरागढ़, 31 मार्च। भाजपा खैरागढ़ विधानसभा संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाई गई। उक्त बैठक प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व राजनांदगांव लोकसभा के सहसंयोजक नीलू शर्मा की मौजूदगी में हुई। मोर्चा पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में जीत इतनी प्रचण्ड होनी चाहिए कि वर्षो तक विरोधी खड़ा न होने पाए।

संयुक्त मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए नीलू शर्मा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में काम कर रही है। जिसमें भाजपा के सभी मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान है। छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल कांग्रेस सरकार के कुशासन में भाजपा ने लड़ाई लड़ी है जिसमे भाजपा के सभी मोर्चा का योगदान रहा है। भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के माध्यम से अनेक बार सडक़ से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी गई है इसी का परिणाम है कि 2023 विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है।

 पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने कहा कि भाजपा के सातों मोर्चा के लिए भाजपा ने अभूतपूर्व कार्य किया है जिसमें महिलाओं को महतारी वन्दन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देना शुरू हो गया है वैसे ही किसानों को धान के अंतर की राशि एकमुश्त देकर किसानों को खुशहाल बनाया है। इसी प्रकार हर मोर्चा अपने टीम को लेकर बूथ स्तर पर जाकर पार्टी के लिए कार्य करे।

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता संगठन में बहुत बढिय़ा काम कर रहे है। लोकसभा चुनाव बड़ा चुनाव है जिसमें हर कार्यकर्ता की भूमिका बारीकी से रहती है।

भाजपा से संतोष पाण्डेय प्रत्याशी है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सैनिक के रूप में मैदान में है। दूसरे तरफ भूपेश बघेल है जो पिछले पांच साल राजनांदगांव लोकसभा में कोई कार्य नही किये है। बल्कि राजनांदगांव लोकसभा का पिछले पांच साल घोर उपेक्षा किये है। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ कागजों में विकास किया है।

स्वागत उद्बोधन में जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि केसीजी जिला भाजपा के सात मोर्चा के संयुक्त बैठक आज रखा गया है। जिसमे प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार 2024 लोकसभा चुनाव के बिगुल बज गया है। सभी कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए सांसद प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में प्रचार करने हेतु आह्वान किया।

 बैठक के दौरान सभी मोर्चा के जिलाध्यक्षो से आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से क्रियाकलापों को विस्तार से जानकारी दिया गया।जिसमें जिलाध्यक्षो ने बारी - बारी से अपने मोर्चा के द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी।  इस दौरान जीवनदास रात्रे, चन्द्रशेखर यादव, कमलेश कोठले, शशांक ताम्रकार सहित भाजपाई बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news