खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

युवाओं को भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सुनहरा अवसर
03-Feb-2024 3:33 PM
युवाओं को भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सुनहरा अवसर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 3 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन बीके शर्मा (सेवा निवृत्त, राजनांदगांव) ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के तहत भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना तथा भारतीय नौसेना में अग्निवीर की भर्ती की जाती है।

भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवा 8 से 21 फरवरी 2024 तक वेबसाईट  पर ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 अक्टूबर 2024 को साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए। भर्ती के लिए पंजीयन एवं आवेदन ऑनलाईन के माध्यम से किया जाएगा। निवास प्रमाण पत्र जिलाधीश, अनुविभागीय अधिकारी, या तहसीलदार द्वारा जारी किया गया हो। चरित्र प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत, सरपंच, पार्षद, शाला प्रधानाचार्य, थाना प्रभारी द्वारा तीन माह के भीतर जारी किया गया हो। आधार कार्ड मोबाईल नंबर से लिंक होना चाहिए। नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ होना चाहिए। भर्ती के लिए 21 वर्ष से अधिक आयु या शादी शुदा उम्मीदवार भर्ती के लिए योग्य नहीं होंगे। भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय स्टेशन रोड पुराना पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के पास राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news