खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

विक्रांत का सघन जनसंपर्क
24-Apr-2024 2:44 PM
विक्रांत का सघन जनसंपर्क

संतोष पांडे को जिताने की अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 24 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में लगे हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शैडो विधायक विक्रांत सिंह खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरी, अछोली, चंदेनी व डुंडा व राहुद पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात किया।

इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में मतदान करने की अपील भी किया, 5 साल में महिलाओं को 500 रुपए न दे सके, वे आज एक लाख देने की घोषणा कर रहे - कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। महिलाओं के साथ छल और विश्वासघात कांग्रेस का रिकॉर्ड रहा है। महिलाओं के लिए जितने भी वादे किए, एक भी वादा पूरा नहीं किया। पांच साल में जो 500 रुपए महिलाओं को नहीं दे पाए। आज एक लाख रुपए देने सहित बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। कांग्रेस की घोषणाएं देशभर की महिलाओं के साथ भद्दा मजाक है।

सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के केंद्र में 10 वर्ष का कार्यकाल अभूतपूर्व रहा है जिसमे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में 26 अप्रैल को तीन नंबर पर बटन दबाकर भारी मतो से विजय बनाने का निवेदन किया। इस दौरान भाजपा नेता विकेश गुप्ता, संजय शर्मा, केशव चन्देल, नेमसिंग वर्मा सहित भाजपाई उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news