दन्तेवाड़ा

महिला नक्सली का समर्पण
17-May-2024 4:30 PM
महिला नक्सली  का समर्पण

दंतेवाड़ा 17 मई। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस लिए अंतर्गत शुक्रवार को एक और सफलता मिली संगठन अंतर्गत केएएमएस सदस्य चेतो कवासी ने आत्मसमर्पण किया।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा नक्सली संगठन के सदस्यों से अपील की जा रही है कि नक्सली संगठन का त्याग करें। इसके उपरांत आत्मसमर्पण करें, जिससे राज्य शासन द्वारा उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। 

इसी कड़ी में केएएमएस सदस्य चेतो कवासी (25) वर्ष द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, विकास कठेरिया और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष डीआरजी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया गया। उक्त महिला नक्सली विचारधारा के प्रचार प्रसार में सक्रिय थी। पुलिस के जवानों की रेकी करने में भी शामिल थी। इस सफलता में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की रेंज फील्ड टीम का सराहनीय योगदान था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news