कोण्डागांव

तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक्स और कबड्डी प्रशिक्षण, प्रवेश के लिए
18-Jun-2024 9:57 PM
तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक्स और कबड्डी प्रशिक्षण, प्रवेश के लिए

चयन ट्रायल

कोण्डागांव, 18 जून। वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंट व राज्य खेल अकादमी बिलासपुर अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक (बालक-बालिका) व राज्य आवासीय खेल अकादमी कबड्डी (बालिका) हेतु 13 से 17 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों के प्रवेश हेतु चयन ट्रायल की संभावित तिथि 19 जून है। यह चयन ट्रायल बिलासपुर जिले के स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में आयोजित किया जाएगा।

 इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि व स्थान में उपस्थित होने हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोण्डागांव से संपर्क किया जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news