कोण्डागांव
![पूर्व सैनिकों व प्रशिक्षणार्थियों ने किया योग पूर्व सैनिकों व प्रशिक्षणार्थियों ने किया योग](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1719076010on-2.jpg)
कोण्डागांव, 22 जून। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई कोंडागाँव के तत्वावधान में कोंडागाँव ब्लॉक, फरसगाँव ब्लॉक और बड़ेराजपुर ब्लॉक में नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कराया गया। पूर्व सैनिकों ने कोंडागाँव ब्लॉक में बंधा तालाब पार्क, फरसगाँव ब्लॉक में आदर्श स्कूल और बड़ेराजपुर ब्लॉक में विश्रामपुरी मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षणार्थियों को योगा कराया गया, तत्पश्चात प्रतिदिन योग करने से क्या लाभ होता है इसके बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कोंडागांव ब्लॉक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, बडेराजपुर ब्लॉक में ब्लॉक उपाध्यक्ष रूपउ राम मरकाम, ब्लॉक सचिव संतोष मरकाम, बीएसएफ में सेवारत सैनिक राजेन्द्र नेताम, फरसगांव ब्लॉक में ब्लॉक सचिव रिकेश कुँवर, प्राचार्य बी के अठभैया, आदर्श स्कूल के शिक्षकगण और कोंडागांव ब्लॉक, फरसगांव ब्लॉक आदि मौजूद रहे।