कोण्डागांव

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में योगाभ्यास
21-Jun-2024 9:54 PM
आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में योगाभ्यास

कोंडागांव, 21 जून। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दहीकोंगा में  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

संस्था के प्राचार्य टीपी जोशी के मार्गदर्शन में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के चौधरी एवं फार्मासिस्ट बीएल चंदेल के द्वारा योगाभ्यास कराकर उनके लाभ के बारे में बताया कि योग एक ऐसी सुलभ एवं प्राकृतिक पद्धति है जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों को योग के लाभ बताने के साथ उनके नियमित तौर पर अपने परिवार के साथ योगा करने को कहा, जिससे योग की सकारात्मक ऊर्जा का सर्व दिशा में प्रसार हो सके। संस्था के प्राचार्य टीपी जोशी के मार्गदर्शन में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के चौधरी एवं फार्मासिस्ट बीएल चंदेल के द्वारा योगाभ्यास कराकर उनके लाभ के बारे में बताया कि योग एक ऐसी सुलभ एवं प्राकृतिक पद्धति है जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news