कोण्डागांव

आईटीबीपी के हिमवीरों ने किया योगाभ्यास
21-Jun-2024 9:55 PM
आईटीबीपी के हिमवीरों ने किया योगाभ्यास

कोंडागांव, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  पर कोंडागांव में स्थित आईटीबीपी के सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय (भुवनेश्वर), 29वीं वाहिनी व 41वीं वाहिनी के हिमवीरों ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास कर आमजन को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

इस वर्ष ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ की थीम पर मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राकेश कुमार, सेनानी (स्टाफ) एवं अन्य अधिकारियों  ने जवानों के साथ मिलकर योगासन किए। राकेश कुमार ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ आत्मा निवास करती है, इसलिए योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है, जिसे हमें अपनाना चाहिए और रोजाना योग कर सभी को योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यदि देश का नागरिक स्वस्थ होगा तो हमारा देश स्वयं ही एक स्वस्थ देश बनेगा।  इसी तरह का योग सत्र इस क्षेत्रीय मुख्यालय व 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी के हिमवीरों द्वारा ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, कोणार्क (ओडिशा) में भी आयोजित किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news