रायगढ़

अशोक अग्रवाल ने सीएम से मुलाकात कर दी जीत की बधाई
23-Jun-2024 4:00 PM
अशोक अग्रवाल ने सीएम से मुलाकात कर दी जीत की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 23 जून। रायगढ़ जिले युवा नेता अशोक अग्रवाल अपने साथियों के साथ शुक्रवार को राजधानी रायपुर जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात करके लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के युवा नेता कहे जाने वाले एवं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपने कार्य की बदौलत अलग पहचान रखने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल अपने साथियों के साथ राजधानी रायपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस दौरान अशोक अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही साथ लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की 10 सीटों में बम्फर जीत के लिए बधाई दी। इसके अलावा रायगढ़ जिले के युवा नेता अशोक अग्रवाल ने अपने क्षेत्र की छोटी बड़ी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

 इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारी बातों को सुनकर जल्द ही समस्या का निदान कराने का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने चर्चा भी की गई।

इस अवसर पर समाजसेवी श्याम गुप्ता,गेरवानी की धाकड़ सरपंच चमेली सिदार और युवा नेता खुशी राम अजय भी साथ उपस्थित रहे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news