दुर्ग

अब तक 78.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
25-Jun-2024 7:33 PM
अब तक 78.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

दुर्ग, 25 जून। जिले में 1 जून से 24 जून तक 78.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 139.7 मिमी अहिवारा तहसील में तथा न्यूनतम 38.3 मिमी. दुर्ग तहसील में दर्ज की गई है।

 इसके अलावा तहसील बोरी में 42.4 मिमी, तहसील धमधा में 56.3 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 63.8 मिमी और तहसील पाटन में 128.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 24 जून को तहसील दुर्ग में 0.2 मिमी, तहसील धमधा में 3.3 मिमी, तहसील पाटन में 0.0 मिमी, तहसील बोरी में 24.4 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 3.3 मिमी और तहसील अहिवारा में 59.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news