धमतरी

जनपद पंचायत की सामान्य सभा में उठा शराबी शिक्षक का मुद्दा
27-Jun-2024 6:19 PM
जनपद पंचायत की सामान्य सभा में उठा शराबी शिक्षक का मुद्दा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 27 जून। जनपद पंचायत कुरुद में सामान्य सभा का सम्मिलन अध्यक्ष  शारदा लोकनाथ साहू की अध्यक्षता में हुआ। आचार संहिता के चलते लम्बे अरसे बाद हुई बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा। साथ ही चुचरुंगपुर के शराबी शिक्षक का मुद्दा भी उठाया गया।                                                                                                                                                            

जनपद पंचायत के सभाकक्ष में बुधवार को हुई सामान्य सभा में बैठक से पहले  सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी से वृक्षों की अवैध कटाई संबंधी जानकारी व चालान से वसूली की राशि पटल पर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, किन्तु संबंधित अधिकारी द्वारा जानकारी नहीं दी गई। तब आक्रोशित सदस्यों ने एडीबी लोन 03 अंतर्गत किस-किस मद से राशि प्राप्त हुई है और विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी सहित अगली बैठक में उपस्थित होने  संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही वन स्थायी समिति की बैठक 01 सप्ताह के भीतर आयोजित करने की हिदायत दी गई। 

मतस्य विभाग को विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को लाभान्वित करने निर्देशित किया गया। कृषि विभाग को  सभी कृषि केन्द्रों में बीज खाद अमानक का निरीक्षण कर रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया। महिला एवं बाल विकास को आंगनबाड़ी भवनों के रखरखाव के संबंध में निरीक्षण एवं न्यौता भोजन में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में नाडेप, सोख्ता गड्ढा एवं सभी शासकीय भवनों, तालाबों, नालाओं एवं सार्वजनिक जगहों में वृक्षारोपण हेतु कार्यक्रम निर्धारित करने निर्देशित किया गया। पूर्व तैयारी के रूप में स्कूल परिसर में 4510 अमृत सरोवर, 597 आवास हितग्राही 896 वृक्षारोपण, स्थल पोषण वाटिका 3000 कुल 9003 गड्ढा वृक्षारोपण हेतु तैयार किया गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम, जल जगार कार्यक्रम अंतर्गत किया जाना प्रस्तावित है।

शिक्षा विभाग को विकासखण्ड के 12वीं एवं 10वीं बोर्ड में 90त्न से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान जनपद द्वारा कराए जाने का फरमान जारी किया गया। लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी विभाग को सभी मुक्तिधाम क्षेत्र में हैण्डपम्प खनन,  ग्राम पंचायतों में नया पानी टंकी में पानी पहुंचाने की व्यवस्था, एवं पाइप लाइन सुधार कर दुषित पेयजल की आपूर्ति रोकने का निर्देश दिया गया। 

इसके अलावा सदस्यों ने स्कूल में शराब पीकर आने वाले शिक्षक, भारतमाला से खराब सडक़ों की मरम्मत,सिर्री क्षेत्र के 60 गांवो के लिए बनी सामुहिक जल प्रदाय योजना का लागू करने दोबारा स्टीमेट तैयार करने, स्कूलों में पालक सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी शिक्षक पर डालने की बात कही। 

बैठक में उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, परमेश्वरी साहू, रविन्द्र साहू, चन्द्रलता कोसले, पदमा साहू,पुरूषोत्तम सिन्हा, हुमेन्द्र गजेन्द्र संतोष  साहू, गजेन्द्र साहू, थानूराम साहू, गीता ध्रुव, तामेश्वरी धरमिन साहू, लोकेश  साहू, सुनील गायकवाड़, पुरूषोत्तम साहू, दुलेश्वर ध्रुव, टिकेश्वरी मारकण्डे, विधायक प्रतिनिधि गौकरण साहू  सीईओ बीआर वर्मा, सी.आर. साहू सुमन चन्द्राकर, बी.डी. दीवान, अर्चना सोरी, मनोज  पैकरा आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news