राजनांदगांव

बालिका वर्ग में हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी राजस्थान की जीत
25-Jul-2024 3:08 PM
बालिका वर्ग में हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी राजस्थान की जीत

मेजबान छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 16-1 गोल से हराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 जुलाई। बालिका वर्ग में बुधवार को खेले गए पहला मैच महाराष्ट्र ने दादर नागार हवेली को 13.0 गोल से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में राजस्थान की बालिकाओं ने गोवा को 4-1 गोल से पराजित किया। मैच के मधुसूदन यादव, मोहम्मद रियाज, अशोक चौधरी, चन्द्रशेखर मोहबे, अभिषेक खण्डेलवाल, एकता खण्डेलवाल, राकेश मिश्रा, सुषमा सिंह, अर्चना सिंह परिहार, शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद शर्मा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्लेयर आफ द मैच के पुरस्कार वितरित कर खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।

अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही प्रथम वेस्ट जोन जूनियर बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन सुबह खेले गए बालिका वर्ग के प्रथम मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने दादाद नागार हवेली एण्ड दमन डिव को 13-0 गोल से पराजित किया। हॉकी महाराष्ट्र की ओर से कप्तान सनिका चंन्द्रकांत माने 2 गोल, संजना देशाय खेटवाट ने 1 गोल, तनुश्री दिनेश काडू ने 3 गोल, खुशी ने 6 गोल किया। वहीं दूसरे मैच में हॉकी राजस्थान ने गोवा हॉकी को 4-1 गोल से पराजित किया। मैच प्रारंभ होने के साथ राजस्थान की बालिकाओं ने मैच समाप्ति तक 4-1 गोल से जीतने में कामयाब रही ।हॉकी राजस्थान की ओर से लक्ष्मी ने 3 गोल और गायत्री महावार ने 1 गोल। वहीं गोवा की ओर से एकमात्र गोल प्राची परशूराम यादव ने किया।

अपरांह में खेले गए बालक वर्ग में पहले मैच में हॉकी राजस्थान ने गोवा को 4-2 गोल से पराजित किया। मैच के 3रे मिनट में शाहजफर अंसारी ने गोल करते 1 गोल की बढ़त बना ली थी, जिसे राजस्थान के अंशुल ने मैच के 15वें मिनट में गोल कर बराबरी पर ला दिया। राजस्थान ने 19वें मिनट में अंशुल ने दोबारा गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया, जिसे गोवा के खिलाड़ी किरण सुरेश लमानी ने गोल कर 2-2 गोल पर ला दिया था। राजस्थान को मैच के 45वें और 53वें मिनट में पैनाल्टी कार्नर मिला, जिसे मनवेन्द्र गुरजर और रविन्द्र सिंह ने गोल तब्दील कर स्कोर 4-2 पर ला दिया और हॉकी राजस्थान ने मैच 4-2 गोल से जीत ली। बालब वर्ग के दूसरे मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र को 7-4 गोल से पराजित किया। हॉकी मध्यप्रदेश की ओर से कप्तान सोहिल अली, विवेक पाल, मोहम्मद अंश, अलमाज खान और शौबान आबिद ने 1-1 गोल किए। रितेन्द्र प्रताप सिंह ने 2 गोल किया। वहीं हॉकी महाराष्ट्र की ओर से अर्जुन संतोष ने 2 गोल, कार्तिक रामेश पात्रे और संतोष रामेश बृजदार ने 1-1 गोल किए।

बालक वर्ग के तीसरे मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने 16-1 गोल से पराजित किया। मैच में छत्तीसगढ़ की ओर से सर्वाधिक 7 गोल मोहित नायक ने, टीम के कप्तान आन्नद सूर्यवंशी व प्रकाश पटेल ने 3-3 गोल, गौरव यादव और पियूष कुमार धीवर ने 1-1 गोल किया। गुजरात की ओर एक मात्र गोल कप्तान मंयक सनस ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news