गरियाबंद

ग्रामीण के घर से सागौन चिरान जब्त
01-Sep-2024 7:52 PM
ग्रामीण के घर से सागौन चिरान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 1 सितंबर। वन विभाग ने  इंदागांव वन परिक्षेत्र देव भोग अन्तर्गत गिरसुल निवासी ग्रामीण के घर से अवैध सागौन चिरान जब्त कर वन अपराध प्रकरण जारी कर कार्रवाई की गई।

  मिली जानकारी अनुसार वनपरिक्षेत्र -इंदागांव(देवभोग) में शनिवार  को वनमंडलाधिकारी गरियाबंद  लक्ष्मण सिंह के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी देवभोग राजेन्द्र सोरी के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र - इंदागांव(देवभोग) अंतर्गत ग्राम - गिरसुल निवासी अश्वनी ठाकुर के यहाँ अवैध रूप से  36  नग  0.169 घन मीटर लगभग 36 हजार रु. के सागौन चिरान को पलंग(बेड) बनाया जा रहा था, जिसे नियमानुसार जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर  कार्रवाई की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news