सरगुजा
भाजपा मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों की घोषणा
29-Dec-2020 8:25 PM
![भाजपा मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों की घोषणा भाजपा मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों की घोषणा](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1609253700_1608554618_1593157936G_LOGO-001.jpg)
अम्बिकापुर, 29 दिसंबर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सरगुजा के मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी अम्बिकापुर शहर मण्डल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला,अम्बिकापुर ग्राणीण मण्डल अध्यक्ष रामकेश्वर राजवाड़े,उदयपुर मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह,उदयपुर मण्डल महामंत्री चन्द्रबसु यादव, नावानगर मण्डल अध्यक्ष बालनाथ यादव को बनाया गया है। यह जानकारी भाजपा जिला सरगुजा के महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दी।