बस्तर

घनश्याम चन्द्राकर बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष और देवलाल प्रदेश सह संगठन मंत्री
31-Dec-2020 8:30 PM
घनश्याम चन्द्राकर बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष और देवलाल प्रदेश सह संगठन मंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 31 दिसंबर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की बैठक 27 दिसम्बर को दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निवास में सपन्न हुई, जिसमें आने वाले चुनाव हेतु चर्चा की गई तथा आम आदमी पार्टी के दो पदाधिकारियों को प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निर्देश पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

बालोद के जिला संगठन मंत्री ,कार्यकर्ता एवं किसान नेता दाऊ घनश्याम चन्द्राकर को पार्टी के प्रदेश प्रभारी व मंत्री गोपाल राय ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर चौबीस विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं आप नेता, प्रदेश प्रवक्ता और जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल वन सभा पति देवलाल नरेटी को प्रदेश सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है और 24 विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई।

 अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर छत्तीसगढ़ के आप नेताओं की बैठक आहुत कर आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर और प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी गोपाल राय तथा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेन्डी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है।

 मेरी कोशिश होगी कि उनके भरोसे पर खरा उतर सकूं।श्री चन्द्राकर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस व भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास टूट चुका है। छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा धोखा किया है। प्रदेश के लोगों की निगाह अब नए विकल्प आम आदमी पार्टी की तरफ है। दिल्ली में जिस तरह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार  ने काम की राजनीति की शुरुआत  कर देश में नया इतिहास रचा है,उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली,पानी व मूलभूत जरुरतों पर काम करने की आवश्यकता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष और सह संगठन मंत्री बनने पर आम आदमी पार्टी के जिला बस्तर अध्यक्ष तरुणा बेदरकर,जिला सचिव गीतेश सिंघाड़े,जिला संगठन मंत्री विवेक शर्मा,युवा अध्यक्ष मितेश पाणिग्राही, जगदलपुर अध्यक्ष नवनीत सराठे,ग्रामीण अध्यक्ष ईश्वर कश्यप,सचिव खिऱपति भारती, व्यापार प्रकोष्ट अध्यक्ष धीरज जैन,महिला अध्यक्ष फूलमती कुडिय़ाम समेत बस्तर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news