बस्तर

राज्यपाल एवार्ड जिले के स्वयंसेवी सदस्यों को कलेक्टर एवं अध्यक्ष ने किया समर्पित
31-Dec-2020 8:41 PM
राज्यपाल एवार्ड जिले के स्वयंसेवी सदस्यों को कलेक्टर एवं अध्यक्ष ने किया समर्पित

जगदलपुर, 31 दिसम्बर। उलेखनीय है कि कोविड काल में बस्तर रेडक्रॉस को कलेक्टर एवं अध्यक्ष रजत बंसल व अय्याज तंबोली के मार्गदर्शन में किए गए कार्य को पूरे प्रदेश में  अच्छा मानते हुए  श्रेष्ठ जिला एवं श्रेष्ठ अधिकारी का प्रथम पुरस्कार अलेक्जेंडर एम.चेरियन को राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया था। साथ ही राज्य स्तरीय वालिटियंर्स के पुरस्कार के लिए डा. देवकांत चतुर्वेदी, जिला स्तर पर हरेन्द्र पानीग्रही को राज्यपाल एवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस एवार्ड को अध्यक्ष एवं कलेक्टर बस्तर रजत बंसल ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समय सीमा की बैठक में जिले के सभी स्वयंसेवी सदस्यों को समर्पित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news