बस्तर

भूपेश बघेल की सरकार किसानों के साथ न्याय कर रही है-दुबे
03-Jan-2021 9:37 PM
 भूपेश बघेल की सरकार किसानों के साथ न्याय कर रही है-दुबे

जगदलपुर, 3 जनवरी। कांग्रेस ने धान खरीदी में अव्यवस्था के लिए सीधे तौर पर पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। दोनों पर केंद्र सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि एक तरफ भाजपा के नेता एफसीआई को चावल नहीं लेने के लिये केंद्र से चि_ी लिखवा रहे हैं, बारदाना संकट पैदा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ 2500 रू. क्विंटल के दर पर धान खरीदी की मांग कर रहे हैं। भाजपा का यह दोहरा चरित्र छत्तीसगढ़ के किसानों के सामने आ गया है।

प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के धान, मक्का एवं गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 10 हज़ार रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान कर रही है तो भाजपा नेताओं को तकलीफ हो रही है।

आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मोदी सरकार के साथ मिलकर केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के किसानों की आर्थिक संपन्नता, उन्नति पर रोड़े अटका रहे हैं। डॉ. रमन सिंह किसानों को धान की कीमत 2100 रु प्रति क्विंटल एवं 300 रु बोनस देने का वादा कर वादा पूरा नहीं कर पाए, वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों को वादा अनुसार स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य एवं 50 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ देने, सस्ती दरों में डीजल एवं रासायनिक खाद की पूर्ति का वादा किया था, जिसे बीते 7 साल में पूरा नहीं कर पाए हैं। किसान सम्मान निधि के नाम से किसानों को ठगने का काम किया गया और देश भर में किसान मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में भूपेश बघेल सरकार अपने नीतियों, अपने संसाधन, अपने बलबूते पर राज्य के किसानों को लाभान्वित कर रहे हैं। कृषि को लाभकारी बना रहे हैं, किसानों की आय बढ़ा रहे हैं तो भाजपा नेताओं को रास नहीं रहा है।

 श्री दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यकाल के बाद भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हताशा के दौर से गुजरते हुए मुद्दों के दीवालियापन से जूझ रहे हैं।

 राजनीतिक रूप से कांग्रेस से लडऩे में अक्षम भाजपा अब केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर संघीय व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर, षड्यंत्र कर राजनीतिक धरातल सहेजने में जुटी हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news