बस्तर

दलपत सागर में शुरू होगा नौकायन
03-Jan-2021 9:42 PM
 दलपत सागर में शुरू होगा नौकायन

   मछुआ समिति के सदस्यों से कलेक्टर ने की चर्चा   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 3 जनवरी। शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर में शीघ्र ही नौकायन प्रारंभ होगा। आज कलेक्टर रजत बंसल ने मछुआ समिति के सदस्यों के साथ दलपत सागर सहित आसपास चल रहे सौंदर्यीकरण के संबंध में चर्चा की।

उन्होंने दलपत सागर के गौरव को पुनस्र्थापित करने के लिए यहां शीघ्र ही नौकायन प्रारंभ करने की बात कही। इस दौरान यहां मौजूद दलपत  सागर मछुआ सहकारी समिति, गंगामुण्डा मछुआ सहकारी समिति और चित्रकोट मछुआ सहकारी समिति के  पदाधिकारियों से दलपत सागर में चल रहे सफाई अभियान के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक मोहन राणा उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news