बलौदा बाजार
राजेश तिवारी बने जिला अध्यक्ष
08-Jan-2021 6:43 PM
शिवरीनारायण, 8 जनवरी। छत्तीसगढ़ मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पद पर राजेश तिवारी को नियुक्त किया गया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार पांडेय ने जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी ने सभी कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूगां। उन्होंंने कहा कि जल्द ही सदस्य अभियान चलाकर अधिक से अधिक कर्मचारियों को संघ से जोड़ा जाएगा एवं जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर मगतुराम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल,गोपाल केडिया, संतोष अग्रवाल, निर्मल दास, लाडली मोहन शर्मा, संजय मोदी, संजय शर्मा सहित मित्र मंडली ने उन्हे शुभकामनाये व बधाई प्रेषित की।