बलौदा बाजार

डांस स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
12-Jan-2021 6:01 PM
डांस स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

मल्लिका डांस ग्रुप रायगढ़ ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 12 जनवरी।
नवयुवक जनजागरण समिति कोलिहा के तत्वाधान में डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। जिसमें छ.ग., ओडिशा, महाराष्ट्र के कुल 63 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। मल्लिका डांस ग्रुप रायगढ़ ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सामूहिक के पहला इनाम पर कब्जा किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय रहे।  अध्यक्षता सरंपच कामिनी खेलावन वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच संघ अध्यक्ष रंजिता नवीन शुक्ला रही। 
आयोजक समिति संरक्षक व संचालक हरिकिशन वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मल्लिका डांस ग्रुप रायगढ़ को प्रथम ईनाम 11,111 रूपये, दूसरा इनाम के.के.डांस ग्रुप कुकराचुंदा, तीसरा नीला एवं साथी, ओडिशा की टीम को चौथा ईनाम, इसी प्रकार युगल में शोभा, किशन डांस ग्रुप झारसुगड़ा ओडिशा, एकल में प्रथम इनाम संबलपुर ओडिशा, दूसरा वर्षा रानी ओडिशा, तीसरा खरियार रोड ने अपने नाम किया। 

मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहंा एक ओर ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का उचित अवसर मिलता है, वहीं जनमानस को स्वस्थ मनोरंजन का आनंद प्राप्त होता है, इसलिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इस प्रकार के आयोजनों के लिए सदैव मेरा सहयोग रहेगा। 

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लिये सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए पुरूस्कार वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लोमश वर्मा, कोषाध्यक्ष रामास्नेही वर्मा, सचिव राजेश वर्मा, ताम्रध्वज वर्मा, कृष्णा वर्मा, संयोजक रामचंद, महेश, लुकेश, राजेश, निर्णायक समिति के सदस्यों में अमित वर्मा, बंशीलाल वर्मा, अजय श्रीवास, हरनायण वर्मा, सतीष वर्मा, खुलेश वर्मा, भेखराम वर्मा, लक्षेस वर्मा, मुकेश वर्मा, किशोर वर्मा, ताम्रस वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, सोनसाय यादव, गुरूदयाल वर्मा, परमेश्वर, उजित राम वर्मा का सहयोग रहा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news