कोण्डागांव

जनपद पंचायत सदस्य ने फांसी लगाई, मरकाम ने दिया कंधा
29-Jan-2021 8:47 PM
 जनपद पंचायत सदस्य ने फांसी लगाई, मरकाम ने दिया कंधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 29 जनवरी। चिकलपुट्टी के पूर्व सरपंच, जनपद पंचायत कोण्डागांव के सदस्य व कृषि सभापति दासुराम सोढ़ी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दासुराम सोढ़ी का शव 29 जनवरी की सुबह उनके घर के पीछे वाले जंगल के पास पेड़ पर लटकता मिला। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। दासुराम सोढ़ी के मौत की जानकारी जैसे ही कोण्डागांव के विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को मिली, वे तत्काल दूधगांव पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष समेत मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत संबलपुर से अलग होकर चिकलपुटी जब से ग्राम पंचायत का दर्जा हासिल किया है तब से दासुराम सोढ़ी यहां के सरपंच के रूप में पहचाने जाते रहे हैं। चिकलपुटी के आश्रित दुधगांव निवासी दासुराम लगभग 10 साल तक गांव का सरपंच के पद संभाला। दासुराम सोढ़ी का क्षेत्र में वर्चस्व बरकरार रहा और महिला सरपंच होने से उनकी मां सरपंच बनीं। इसके बाद इस बार के जनपद पंचायत चुनाव में उन्होंने जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा भरा, जिसमें वे भारी मतों से विजय हुए।

रायपुर दौरा रद्द कर लौटे कांग्रेस अध्यक्ष

आज सुबह जब दासुराम का शव उनके घर से कुछ दूर जंगल के पास पेड़ पर लटकता मिला तो पूरा क्षेत्र सन्न रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोण्डागांव के विधायक व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौके पर पहुंचे। मोहन मरकाम आज सुबह ही रायपुर जाने के लिए रवाना हो चुके थे। आधे रास्ते में उन्हें जब घटना की जानकारी मिली तो वे वापस कोण्डागांव दासुराम सोढ़ी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news