कोण्डागांव

कांग्रेसियों ने मनाई बापू की पुण्यतिथि
30-Jan-2021 9:12 PM
 कांग्रेसियों ने मनाई बापू की पुण्यतिथि

कोण्डागांव, 30 जनवरी। जिला कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव ने 30 जनवरी को कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने रघुपति राघव राजा राम भजन और मानसगान का भी पाठ किया।

इसके बाद दुधगांव के कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य स्व. दासरामू सोढ़ी को भी श्रद्धांजलि दी व उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस महामंत्री गीतेश गांधी, जेपी यादव, कपिल चोपड़ा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबति मरकाम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस वेदवती पोयाम, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष तब्बसुम बानो, दलसाय मरकाम, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंदू दिवान, शांति पांडे, ललिता नेताम, कामदेव, जिला मीडिया प्रभारी रितेश पटेल, सह प्रभारी सर्वेश सेठिया, शिल्पा देवांगन, गीता गुप्ता, आरती नेताम, हेमा देवांगन, हेमंत भोयर, पारस गोस्वामी सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news