कोण्डागांव

भतीजी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, बंदी
10-Feb-2021 11:24 PM
 भतीजी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 10 फरवरी। जिले के फ रसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाटगांव में चाचा ने भतीजी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। ग्रामीणों के द्वारा आरोपी को पकडक़र रखे थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

फरसगांव थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू ने बताया कि, कल देर शाम भाटगांव निवासी गुधराम नेताम ने थाना पहुंच जानकारी दी कि बेटी को उसके चाचा ने कुल्हाड़ी से हमला कर सर से धड़ अलग कर दिया है। जिसके बाद देर शाम तत्काल घटना स्थल पहुंचे और पंचनामा करते रात हो गया, जिसके बाद जांच को रोक दिया गया था। वहीं ग्रामीणों के द्वारा आरोपी असांडूराम शोरी को पकडक़र रखे थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। बुधवार सुबह से फि र फ रसगांव पुलिस टीम घटना स्थल पहुंच कर जाँच में जुट गई। वहीं पूरे परिवार वालों से पूछताछ जारी है।

मृतिका की चाची ओमती सोरी ने बताया  कि, हम लोग खेत गए हुए थे, कल शाम को 4 बजे के आसपास संगीता नेताम घर आ गयी, घर में उसके चाचा असांडूराम भी थे। किस बात के लिए उसने लडक़ी को कुल्हाड़ी से मारा है, हम लोगों को पता नही हैं। हम सब अच्छे से रहते थे, कभी भी किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा नहीं होता है। फिर भी किसलिए मारा होगा, नहीं पता।

 इधर पुलिस ने आरोपी असाडूराम को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news