कोण्डागांव

विश्वकर्मा बने पेंशनर्स संघ अध्यक्ष
12-Feb-2021 8:56 PM
 विश्वकर्मा बने पेंशनर्स संघ अध्यक्ष

कोण्डागांव, 12 फरवरी। पेंशनर्स भवन में बैठक आयोजित कर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से पेंशनर्स संघ जिला अध्यक्ष एसपी विश्वकर्मा को बनाया गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया ताकि आगामी दिनों में पेंशनर्स संघ की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालन के साथ ही संघ की समस्याओं का निराकरण भी किया जा सके। उपस्थित सभी सदस्यों ने एक मतेन सर्व सम्मति से निम्नानुसार पदाधिकारियों का मनोनयन किया। इसमें अध्यक्ष एसपी विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सीआर कोर्राम, सचिव एनके अधिकारी, सह सचिव नागोराव बाघमारे, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ भट्टाचार्य को नियुक्त किया गया। साथ ही पदाधिकारियों ने बताया कि रिक्त पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा आगामी बैठक 27 फ रवरी को कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news