कोण्डागांव

प्रशांत को कोण्डागांव भाजयुमो की कमान
13-Feb-2021 8:51 PM
  प्रशांत को कोण्डागांव भाजयुमो की कमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 13 फरवरी। कांकेर सांसद मोहन मण्डावी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिपेश अरोरा की सहमति से प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कोण्डागांव जिले के नगर पंचायत फरसगांव के आदिवासी युवा प्रशांत पात्र को कोण्डागांव जिले का भाजपा युवामोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रशांत पात्र शिक्षित आदिवासी युवा है जिन्हें भाजपा कोण्डागांव ने इतनी बड़ी जवाबदारी सौंपी है। प्रशांत पात्र इससे पहले भाजयुमो मंडल फरसगाव के महामंत्री थे और वर्तमान में फरसगाव से पार्षद भी हैं।प्रशांत ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है और भरोसा किया है। मैं कांकेर लोक सभा सांसद मोहन मण्डावी, पुर्व मंत्री लता उसेण्डी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमीत साहू, कोण्डागांव भाजपा जिलाध्यक्ष दिपेश अरोरा, भाजपा जिला प्रभारी प्रफ ुल विश्वकर्मा, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, मनोज जैन, प्रवीर बदेशा, संतोष कटारिया, राजेन्द्र जैन, तरुन साना, आकाश मेहता, झारी राम सलाम, हरिशंकर नेताम, जितेन्द्र सुराना, जसकेतु उसेण्डी व सभी भाजपा पदाधिकारी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। मंै सबके मार्गदर्शन में भाजयुमो को मजबूत करुंगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news