कोण्डागांव

नहीं रहे कोण्डागांव के कांग्रेसी भरत श्रीवास्तव
14-Feb-2021 8:36 PM
 नहीं रहे कोण्डागांव के कांग्रेसी भरत श्रीवास्तव

कोण्डागांव, 14 फरवरी। कोण्डागांव जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी भरत श्रीवास्तव का देर रात को निधन होहो गया। स्वर्गीय भरत श्रीवास्तव प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनीष श्रीवास्तव व विधायक प्रतिनिधि शिशिर श्रीवास्तव के छोटे भाई हैं।  भरत श्रीवास्तव की मृत्यु की सूचना के बाद से कोण्डागांव नगर में सभी स्तंभ है। 14 फरवरी की शाम 4 बजे के बाद स्व. भरत श्रीवास्तव का उनके सरगीपाल पारा वार्ड स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकली गई। कोण्डागांव के वरिष्ठ कांग्रेसी भरत श्रीवास्तव की मृत्यु के बाद कोण्डागांव नगर समेत कांग्रेस में शोक की लहर व्याप्त हैं।  कोण्डागांव के जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान ने 14 फरवरी को बयान जारी करते हुए कहा कि, दुख का विषय हैं कि, कोण्डागांव के वरिष्ठ कांग्रेसी भरत श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मृत्यु हो जाने के चलते 14 फरवरी को कोण्डागांव मेंकृषि कानून के विरोध में आयोजित किए जाने वाला  ट्रैक्टर रैली को आगामी तिथि तक के लिए स्थगित किया गया हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news