कोण्डागांव

महिला झुलसी, गंभीर
14-Feb-2021 8:41 PM
  महिला झुलसी, गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 14 फरवरी। कोण्डागांव अंतर्गत कड़ेनार गांव की 21 वर्षीय महिला को सिस्टम के लाचारी के सामने तब जूझना पड़ा जब वह आग से बुरी तरह से झुलस गई। कड़ेनार के सुखदेव सोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, बीती रात उसकी पत्नी सुकमति सोरी अपने दुधमुंही बेटे के साथ रात में घर पर अकेले अलाव जलाकर सोए थे।

अलाव के चपेट में आने से सुकमति बुरी तरह से झुलस गई। सुखमति के झुलसने की जानकारी सुखदेव को 13 फरवरी को घर लौटने के बाद लगी। तब तक वह घर पर ही जले हुए हालत में तड़पती रही। सुखदेव ने गांव तक सडक़ नहीं होने से अपनी पत्नी को गंभीर हालत में देख डोला में बिठाकर पहाड़ी पगडंडियों से हरेली कैंप तक पहुंचाया।

हेडली कैंप में आईटीबीपी के अधिकारी ने 108 एंबुलेंस के सहायता से सुखमति को 13 फरवरी की कोण्डागांव के जिला अस्पताल पहुंचाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news