बलौदा बाजार
लेखराम वर्मा का निधन
17-Apr-2021 6:09 PM
भाटापारा, 17 अप्रैल। ग्राम मोपका निवासी नरोत्तम प्रसाद वर्मा के सबसे बड़े पुत्र लेखराम वर्मा का निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 52 वर्ष थी। स्व लेखराम वर्मा ग्राम रावन में सूर्या फोटो स्टूडियो का संचालन करते थे। वे पत्रकार संतोष वर्मा, टेकराम वर्मा के बड़े भाई थे। उनका अंतिम संस्कार ग्राम मोपका में किया गया। उनके निधन पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।