महासमुन्द

महासमुंद ओवरब्रिज: आज ब्रिज के दोनों हिस्सों को जोडऩे के लिए चढ़ाएंगे गर्डर
03-May-2021 5:09 PM
महासमुंद ओवरब्रिज: आज ब्रिज के दोनों  हिस्सों को जोडऩे के लिए चढ़ाएंगे गर्डर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 मई।
लंबे अंतराल के बाद आखिरकार तुमगांव मार्ग में तैयार किए जा रहे ओवरब्रिज पर गर्डर लांचिंग को हरी झंडी मिल गई है। मंगलवार को कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी ब्रिज के दोनों हिस्सों को जोडऩे के लिए गर्डर चढ़ाएंगे। कंपनी ने गर्डर लांचिंग की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए दो क्रेन मंगाए हैं। दोनों ही क्रेन शनिवार देर रात तक कार्य स्थल पर पहुंच गए। संबलपुर डिवीजन के अधिकारियों ने ठेकेदार को मौखिक रूप से 4 मई को गर्डर लांचिंग की सूचना दे दी है, लेकिन लिखित में अभी तक आदेश नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि शनिवार-रविवार अवकाश होने के लिखित में आदेश नहीं निकल पाया है। सोमवार को शाम तक इस संबंध में आधिकारिक अनुमति कंपनी को मिल जाएगी। वहीं इस रूट में ट्रेनों के परिचालन के लिए ब्लॉक करने का आदेश भी जारी होगा। 

ओवरब्रिज निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत कुमार दत्ता ने बताया कि मंगलवार को हम गर्डर चढ़ाने का काम शुरू करेंगे। अवकाश के कारण लिखित में अनुमति नहीं मिली है, लेकिन दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों ने बता दिया है कि गर्डर चढ़ाने का काम मंगलवार और बुधवार को किया जाएगा। सोमवार देर शाम तक लिखित में संबलपुर से अनुमति मिल जाएगी। गर्डर चढ़ाने के लिए पांच घंटे का ब्लॉक मिलेगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए दो क्रेन रायगढ़ से महासमुंद पहुंच गए हैं।

ज्ञात हो कि रेलवे के सीनियर इंजीनियर एसएसी व उनकी टीम ने बीीते 16 अप्रैल को महासमुंद पहुंचकर असेंबल किए गए गर्डर की तकनीकी जांच की थी। इसके बाद रिपोर्ट संबलपुर डिवीजन के अधिकारियों को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकारियों ने गर्डर लांचिंग का प्लान बनाया है। सब कुछ ठीक रहा तो आज गर्डर लांचिंग के लिए समय ठेकेदार को लिखित में मिल जाएगा। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर व उनकी टीम को हरी झंडी देते हुए गर्डर लांचिंग की तैयारी करने को कह दिया गया है।

गौरतलब है कि महासमुंद व तुमगांव की ओर बने पिलर के बीच की दूरी 75.440 मीटर है। इसे जोडऩे के लिए 18 गर्डर लगेंगे। गर्डर 6 लाइन में बिछाए जाएंगे। दोनों पिलर में फाउंडेशन का काम भी पूरा कर लिया गया है। इसे जोडऩे के लिए तीन लाइन का काम 4 मई को व दूसरे दिन तीन लाइन का काम 5 मई को होगा। इसमें 18 मीटर के 12 व 36 मीटर के 6 गर्डर शामिल हैं। ये सभी गर्डर 6 लाइन में रखे जाएंगे। 18 मीटर के दो व 36 मीटर के 6 गर्डर को असेंबल किया गया है। सभी गर्डर का असेंबल कंपनी के द्वारा पूरा कर लिया गया है। तुमगांव की ओर पीडब्लूडी के 6 व रेलवे के दो और महासमुंद शहर की ओर रेलवे के 2 और पीडब्लूडीह के 5 पिलर का निर्माण पूरा हो गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news