बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसींवा, 6 मई। पश्चिम बंगाल में चल रही राजनीतिक हिंसा में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाते हुए भाजपाईयों ने बुधवार को धरना दिया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू ने बताया कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाने कि पूरी भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ उनके साथ खड़ी है, छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा टीएमसी के खिलाफ दोपहर 2 बजे से 5 बजे के मध्य कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर के सामने धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी तारतम्य में भाजपा मंडल सरसीवां के भी कार्यकर्ता अपने-अपने घर के सामने तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया और बंगाल में राजनीतिक हिंसा के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए धरना के अंत मे मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुभाष जालान, मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू, अलग राम साहू, जिला मंत्री चंचला देवी महिलाने, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता निराला, संतोषी पटेल महिला मोर्चा महामंत्री, रामकरण भारद्वाज,पिताम्बर साहू,केशव साहू,कार्तिकेश्वर साहू, फलेन्द्र साहू ने विरोध प्रदर्शन किये।