बालोद
एटीएम का लोकार्पण
17-May-2021 8:17 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 17 मई। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा नगर के शहीद अस्पताल परिसर में एटीएम लगवाई गई है, जिसका लोकार्पण पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, व अन्य ने किया। इस दौरान डॉ. शैवाल जाना, गणेश राम चौधरी, बिहारी लाल ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, पार्षद राम जतन भारद्वाज, चंद्र प्रकाश सिन्हा, राजेश कांबले, योगेश देवांगन, चंद्रप्रकाश बोरकर उपस्थित थे।