बालोद
टीकाकरण केंद्र में पहुंचे कांग्रेसी
18-May-2021 5:56 PM
दल्लीराजहरा, 18 मई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा सेवा ही हमारा धर्म है। टीकाकरण द्वारा करोना वायरस को हराने में अपने देश की मदद करनें की सोच के साथ लोगों को टीका लगवाने प्रेरित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के पदाधिकारियों नें नगर के टीकाकरण केंद्र चिखलाकसा, बीएसपी अस्पताल एवं शासकीय नेहरू स्कूल पहुंचकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ टीकाकरण केन्द्रों में लोगों को असुविधा ना हो इसके लिए अधिकारियों से चर्चा की गई। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, जिला काग्रेस कमेटी के महामंत्री काशी राम निषाद, जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विवेक मसीह, विजय कुमार जोगदंड, सचिव के .ईश्वर राव उपस्थित थे।