बालोद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 19 मई। आज भाजपा महिला मोर्चा ने महासमुंद में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को ले अनशन पर बैठने वाले अफसर को सुरक्षा देने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर एसडीएम को कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीण भाजपा मंडल बालोद महिला मोर्चा की टीम ने ज्ञापन में मांग की कि अधिकारी को सुरक्षा प्रदान किया जाए एवं जो भ्रष्ट अधिकारी है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए।
महिला मोर्चा सदस्यों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार आते ही भ्रष्ट अधिकारी को बोलबाला चलने लगा है और अच्छे अधिकारियों को कहीं ना कहीं नीचे गिरा कर उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है, उसे भाजपा नहीं सहेगी और पुरजोर विरोध करेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पूनम साहू जनपद सदस्य, सत्या गावरे पूर्व जनपद सदस्य बालोद महेश्वरी ठाकुर मंत्री ग्रामीण भाजपा मंडल बालोद सहित मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू एवं महामंत्री दानेश्वर मिश्रा उपस्थित रहे।