बालोद

भाजपाईयों ने किया धरना-प्रदर्शन
22-May-2021 6:38 PM
भाजपाईयों ने किया धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 21 मई।
टूलकिट मामले में दल्लीराजहरा के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लगातार षड्यंत्र करते हुए दुष्प्रचार कर रही है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में भी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की लोकप्रियता एवं सक्रियता से घबराकर कांग्रेस ने डॉ. रमन सिंह के खिलाफ एफआईआर करा कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उनकी सक्रियता पर रोक लगाना चाहती है। 

भाजपाईयों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस षड्यंत्र के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में एकजुट हैं और  छत्तीसगढ़ की जनता इस प्रकार के राजनीतिक हथकंडों को भली-भांति जानती है। इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोडे, सुदेश सिंह, बांबी छतवाल, मनोज दुबे, सोनी दुबे, रामेश्वर साहू, मुश्ताक अहमद, राजकुमार कुकरेजा, सुरेश जयसवाल, गीता मरकाम, प्रवीण उइके, अर्जुन सोनी, कांशी राम साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं नें अपने अपने घरों के बाहर बैठकर हाथों में तख्ती लिए हमें भी जेल भेजो सहित प्रदेश सरकार के खिलाफ अन्य नारे लिखे गए थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news