बालोद

बस्ती में मास्क वितरण
23-May-2021 7:37 PM
 बस्ती में मास्क वितरण

दल्लीराजहरा, 23 मई।  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक संतोष पाण्डेय के द्वारा राजीव गांधी के तेल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

राजीव की स्मृति में कांग्रेस सेवा दल द्वारा कोरोना कॉल में जनसेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत इसका शुभारंभ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक संतोष पाण्डेय की उपस्थिति में बालोद जिला कांग्रेस सेवा दल के डिस्ट्रिक्ट कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर चंद्रहास एवं साथियों के द्वारा बस्ती में मास्क वितरण कर किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news