बालोद

राजहरा सिंधु समाज द्वारा सुखमनी साहेब का पाठ
25-May-2021 6:32 PM
राजहरा सिंधु समाज द्वारा   सुखमनी साहेब का पाठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 25 मई।
राजहरा सिंधु समाज के द्वारा 40 दिनों तक प्रति घंटा सुखमनी साहेब का पाठ किया जा रहा है।
नगर के सिंधी गुरुद्वारे की संचालिका नीतू करतारी एवं मनोहर करतारी के द्वारा निरंतर 24 घंटे सुखमनी पाठ सभी संगत की सहायता से एवं भारतीय सिंधु सभा, सिंधु महिला मंडल के सहयोग से 40 दिन के लिए आरंभ किया गया है। जिसमें सभी एकजुट होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष साक्षी खटवानी अपने सदस्यों मनीषा मोटवानी, दीपा दासानी, ज्योति लुल्ला, इंदिरा चंचलानी, प्रीति जेठवानी, सिंधु  महिला मंडल अध्यक्षा सुनीता कुकरेजा, जानवी उदासी, दिव्या उदासी, पूजा शर्मा, मीना कुकरेजा, कोमल कारडा, दीपा आहूजा, कोमल, कृष्णा साहनी  के साथ अपना सहयोग दे रही है।

वहीं दल्लीराजहरा सिंधु समाज के अध्यक्ष गुलाब कुकरेजा, अशोक तोलानी, इंदिरा कुकरेजा, पार्वती साहनी, ज्योति लालवानी, ज्योति लुल्ला, संगीता, रितु आहूजा, कंचन लालवानी, गुरमुख साहनी, अनीता, प्राची मंजू कुकरेजा सहित समाज के अन्य लोगों ने भी अपनी अरदास सेवा दे रहे हैं। इस कार्य में दल्लीराजहरा सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जगहों एवं अन्य प्रदेशों के भी सिंधु समाज के लोगों द्वारा इस महामारी से निजात दिलाने 40 दिनों तक लगातार 24 घंटे ईश्वर से अरदास की जा रही है, 13 जून को 40 दिन पूरे हो जाएंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news