बलौदा बाजार

कांग्रेस की ढाई साल की नाकामी को जनता के बीच लाना है
13-Jun-2021 9:41 PM
कांग्रेस की ढाई साल की नाकामी को जनता के बीच लाना है

भाजपा मंडल सरसीवां की बैठक संपन्न 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसीवां, 13 जून।
भाजपा मण्डल सरसीवां की आवश्यक बैठक भाजपा कार्यालय सरसीवां में मण्डल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 14 व 15 जून को होने वाले जन संवाद कार्यक्रम जो कि शक्ति केंद्र स्तर पर होना है, जिसमें कांग्रेस की ढाई साल के कार्यकाल में उनकी नाकामी को जनता के बीच लाना है। 

 मुख्य अतिथि डॉ. सनम जांगड़े भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिलाईगढ़ ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की उल्टी गिनती चालू हो चुकी है। उनका काला चेहरा जनता के बीच उजागर हो चुका है, जो कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए कैसे झूठा वादा कर जनता को प्रलोभन दिया। किसानों को 2500 रु धान का कीमत, बेरोजगारों को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता, महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ, छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी, और 36 वादे तो किये पर पूरा कोई भी वादा नहीं हुआ है एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास जो दिया है, उसमें राज्य सरकार ने कैसे कटौती किया है। ये सारी बातें जनता समझ चुकी है।

भाजपा मंडल सरसीवां के प्रभारी एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सेवक राम वर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 14 से 17 जून तक होने वाले जन संवाद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की नाकामी को जनता के बीच लेकर जाना है। भाजपा मंडल सरसीवां के प्रमुख 6 शक्तिकेन्द्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई।    
     
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय शिवरात्रि केशरवानी,अलग राम साहू, जिला मंत्री  चंचला देवी महिलाने, मंडल महामंत्री द्वय सेतू साहू, रेशम कुर्रे, दुर्गेश केशरवानी, कार्तिकेश्वर यादव, योगेश्वर साहू, दौलत साहू, ईश्वरी जायसवाल, दीनदयाल कुर्रे, कौशल अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, अगरबाई बंजारे, संतोषी पटेल, किंकर कुर्रे, राजू निराला, तेजराम साहू,देवनारायण साहू, रामकुमार पटेल, ओमनारायण साहू, नीलेश दुबे, लालू शर्मा, देवेश साहू, सौरभ केशरवानी, दुर्गेश यादव, अशोक चंद्रा, श्याम कुमार चंद्रा ,मोहरसाय विजय, ऋत्वच सिंह ठाकुर, रमाशंकर साहू, ईश्वर ऋषि श्रीवास, भब्यांश साहू एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news