बलौदा बाजार

पूर्व विस अध्यक्ष गौरीशंकर के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल
17-Jun-2021 6:50 PM
पूर्व विस अध्यक्ष गौरीशंकर के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
सरसीवां, 17 जून।
छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल का जन्मदिन कोविड महामारी को देखते हुए सादगी से भाजपा मण्डल सरसीवां के कार्यकर्ताओं ने मनाया। 

कार्यकर्ताओं ने गौरीशंकर अग्रवाल की दीर्घायु की कामना कर पौधरोपण किया गया एवं जरूरतमंदों को सूखा राशन वितरण और शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसीवां में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुभाष जलान, मंडल अध्यक्ष झाडूलाल साहू, जिला मंत्री चंचला देवी महिलाने,  दुर्गेश केशरवानी, मंडल महामंत्री रेशम कुरे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता राजू निराला,अगर बाई बंजारे, मंडल मंत्री कार्तिकेश्वर यादव, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री मनोज कुर्रे के साथ साथ  भाजपा मण्डल सरसीवां के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news