बलौदा बाजार

मंडी के सामने भाजपा का धरना 26 को
23-Jul-2021 7:19 PM
मंडी के सामने भाजपा  का धरना 26 को

भाटापारा, 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 जुलाई को कृषि उपज मंडी के सामने दोपहर 1 बजे से धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। प्रदर्शन को सफल बनाने भाजपा कार्यालय में आज चारो मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई, जिसे विधायक शिवरतन शर्मा ने संबोधित किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ उक्त आयोजन में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुये भाजपा 26 जुलाई को कृषि उपज मंडी के सामने दोपहर 1 बजे धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसके लिये भाजपा कार्यालय में आज एक बैठक की गई है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों को झूटे सब्जबाग दिखाकर सत्ता तो प्राप्त तो कर ली, लेकिन सत्ता पाते ही इन्होने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

आज किसानों को किस्तों में समर्थन मूल्य देकर कांग्रेस सरकार रूला रहा है। आज किसान यूरिया खाद के लिये भटक रहा है। दो रूपये किलो का गोबर खाद 10 रूपये किलो में बेचा जा रहा है। प्रमाणित बीज की जगह में कचरा वाला बीज किसानों को दिया जा रहा है। इन सब मामले को लेकर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। 

वहीं भाजपा नेता अनिल पांडे ने संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में शराब की नदियां बह रहीं है। बिना बिल के खुलेआम शराब बिक रहा है बैठक में प्रमुख रूप से हेमसिंह चौहान, आनंद यादव, परस देवांगन, मनेन्द्र सिंह गुम्बर, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, केजू बघेल मोहन बांधे, सलीम खान, नीरा देवी साहू, चंन्द्रकला साय, चंन्द्रमणी तिवारी, योगेश अनंत, पवन वर्मा, राजा कामनानी, नंदकिशोर अग्रवाल, अभिजीत अवस्थी, आशीष टोडर, अविनाश शर्मा सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news