बलौदा बाजार

भाटापारा नगर में चहुंमुखी विकास हो रहा-जांगड़े
23-Jul-2021 7:21 PM
भाटापारा नगर में चहुंमुखी विकास हो रहा-जांगड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 23 जुलाई।
जल विभाग सभापति सिरिज जांगड़े ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भाजपा के पार्षदों द्वारा नगर पालिका जल विभाग पर जो आरोप लगाया है, वह पूर्णता फर्जी व निराधार है। वहीं भाजपा के नगर पालिका में काबिज रहते वर्तमान दर से ज्यादा दर पर सप्लाई की जा रही थी। अब उससे कम दर पर सप्लाई की जा रहीं है। 

वर्तमान में शासन के पैसे का दुरुपयोग रोका जा रहा है, तो भाजपा के लोगों को तकलीफ  हो रही है। नाली सफाई में फर्जी तरीके से पांच लाख से छह लाख के बिल नाली सफाई के नाम पर निकाला जाता था। अब नाली सफाई केवल 40000 रुपए में कराई जा रही है, पिछले कार्यकाल में नगर पालिका भारी पैमाने में भ्रष्टाचार हुआ था जिसके तहत ही जनता ने कांग्रेस को नगर पालिका में बैठाया वर्तमान कार्यकाल में जल आवर्धन योजना के तहत नगर के सभी वार्डों में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। यह वर्तमान कार्यकाल की विशेष उपलब्धि है कि फाटक के उस पार भी नगर के विभिन्न वार्डों में जल की समस्या दूर की जा रही है। गार्डन का सौंदर्यीकरण किया गया। नगर के विभिन्न भागों में नाली और सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। 

नगर के प्रमुख चौक-चौराहे सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में नगर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उक्त बात का समर्थन नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, सभापति सुशील सबलानी, श्वेता आलोक मिश्रा, रोहित साहू, प्रमेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पार्षद भेलू राम कुर्रे, दीपक निर्मलकर, संतोषी गेंदराम साहू, रानी राजेंद्र वर्मा, वैशाली शैलेंद्र अहिरवार, मेनका विक्की ठाकुर, दीपा दशरथ साहू, समीर धु्रव, एल्डरमैन रामनारायण यदु, मुकेश साहू, गिरीश परप्याणी, कुमारी जांगड़े एवं सावित्री धु्रव ने किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news