बलौदा बाजार

सुदखोरी के आरोप पर जुर्म दर्ज
29-Jul-2021 5:48 PM
सुदखोरी के आरोप पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 29 जुलाई।
शहर पुलिस ने राधिका दुबे आत्महत्या प्रकरण में तीन लोगों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। उक्त मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ  धारा 306 व ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3 व 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

शहर थाना प्रभारी विजय चौधरी से प्राप्त जानकारी अनुसार मामला 9 अप्रैल का है, जब भाटापारा निवासी राधिका दुबे ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। 

जांच में पुलिस को पता चला कि राधिका दुबे आर्थिक तंगी से गुजर रही थी और अपने घरेलू समस्याओं को दूर करने के लिये कर्ज जाल में फंसती चली गई और काफी ब्याज पटाने के बाद भी महिला का कर्ज पूरा नहीं हो पा रहा था। रोज-रोज की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसके परिजन को भी ब्याज में राशि देने वाले लोगों ने परेशान करना शुरू किया, जिससे परिजन काफी परेशान रहे। 

इन्ही कारणों से महिला के पति ने शहर थाना में प्रताडऩा की रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना एवं जानकारी के आधार पर जितेन्द्र शर्मा, अंजु एवं प्रभा साहू के विरूद्ध  धारा 306 व ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3 व 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news