छत्तीसगढ़ » गरियाबंद
सडक़ किनारे गड्ढे और कीचड़ से हो रहे हादसा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 25 जुलाई। शनिवार को राजापड़ाव और कोदोमाली के मध्य नीलगिरी प्लान घाटी मोड़ पर फिसलकर सडक़ दुर्घटना में मोटसाइकिल सवार शिक्षक की मौत हो गई है।
मृतक की पहचान जिला बेमेतरा के ग्राम परपोड़ी निवासी शिक्षक रविकुमार साहू पिता दशरथ साहू के रूप में हुई है जो मैनपुर ब्लाक के तेतेलखुटी में पदस्थ शिक्षक थे और शनिवार को अपने गृह ग्राम के लिए निकले थे कि रास्ते में सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।
थाना जुगाड़ के स्टॉफ एवं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी को साइड देते हुए कीचड़ से फिसलने के कारण यह दुर्घटना हुई है। इस बात की पुष्टि घटना स्थल की तस्वीर से होती है। तत्काल उपचार की व्यवस्था करते हुए बुरी तरह जख्मी शिक्षक को निजी वाहन से मैनपुर अस्पताल भेजा गया, दुर्घटना में मृतक के दाया हाथ और सीने में गंभीर चोट लगी थी जिसके कारण उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गरियाबंद जिला अस्पताल संजीवनी वाहन से लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी मौत रास्ते में ही होने बताया।
रायपुर से देवभोग मार्ग पर संभलकर चलें
जर्जर सडक़ और साइट सोल्डर में गड्ढे के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होते रहते थे। कुछ माह से इस सडक़ का निर्माण कार्य जारी है। सडक़ निर्माण के साथ साइड सोल्डर की मरम्मत करते हुए मुरम डाला जाना था पर मुरम की जगह मिट्टी डाल दिया गया बरसात का मौसम और मट्टी के कारण इस सडक़ पर आए दिन जाम, गाडिय़ों का फंसना, एवं दुर्घटना होना आम बात हो गई है। विभाग की लापरवाही के चलते राहगीर सडक़ दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 24 जुलाई। गरियाबंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर शुक्रवार को फिंगेश्वर विकासखंड के दौरे पर रहे। उन्होंने ग्राम कौदकेरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी जीडी वाहिले, जनपद सीईओ केके डेहरिया, जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर, डीएमसी श्याम चंद्राकर, प्रयोगशाला लैब के प्रभारी मीनाक्षी शर्मा एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मुन्ना लाल देवदास भी मौजूद थे।
कलेक्टर ने इस अवसर पर लैब का निरीक्षण करते हुए शाला द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और संसाधनों से युक्त लैब से यहां के बच्चे वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण विकसित करेंगे। इससे बच्चे वैज्ञानिक व गणितीय मॉडल और सिद्धांतों को आसानी से समझ पाएंगे। उन्होंने खुशी जाहिर की गांव के विद्यालय में भी इस तरह उच्च गुणवत्ता युक्त प्रयोगशाला स्थापित किए गए हैं। ज्ञात हो कि विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना से बच्चे विभिन्न उपकरणों के माध्यम से स्वयं प्रयोग करेंगे और सीखेंगे। विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कलेक्टर ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, संस्था के प्राचार्य, सरपंच और शिक्षक स्टाफ मौजूद थे।
फिंगेश्वर में स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण का अवलोकन किया
दौरे के दौरान कलेक्टर क्षीरसागर ने फिंगेश्वर में स्वामी आत्मानंद स्कूल मीडियम स्कूल निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में तैयार हो रहे स्वामी आत्मानंद स्कूल इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने परिसर में बाउंड्री वाल को प्राथमिकता से तैयार करने कहा। उन्होंने विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए लैब निर्माण और कमरों के लिए समुचित व्यवस्था करने कहा।
श्री क्षीरसागर ने बच्चों के दर्ज संख्या के अनुरूप दो पालियों में शाला लगाने के निर्देश दिए हैं। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि मैदान समतलीकरण की आवश्यकता है साथ ही अतिरिक्त कमरों की भी आवश्यकता है। कलेक्टर ने उक्त सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने और अति शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 24 जुलाई। कृषि विभाग जनपद पंचायत फिंगेश्वर द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत किसानों को उन्नत तरीके से कृषि करने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम-धुमा के कृषकों को उन्नत किस्म का अरहर बीज वितरण किया गया। जिसमें लगभग 50 किसानों को इस योजना का लाभ मिला।
जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने बीज वितरण करते हुए कहा कि हमें सिर्फ धान की फसल पर ही निर्भर नहीं होना चाहिए, बल्कि फसल चक्र अपनाकर दलहन और तिलहन की खेती पर भी जोर देना चाहिए। पहले सभी किसान साथी अपने खेत के मेड़ो पर अरहर, मूंग फिर खेतों में तिवरा, सरसों व अलसी जैसे फसलों को लेकर आत्मनिर्भर हुआ करते थे। कभी भी कोई दाल खरीदने की आवश्यकता ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को नहीं होती थी जिसके कारण महंगाई भी नियंत्रित थी और शुद्ध पौष्टिक आहार के कारण शरीर भी बलशाली होता है। लेकिन हमने अब दलहन तिलहन की फसलों को विस्मृत कर दिया है, जिससे हमें मिलावटी खाद्य पदार्थों पर निर्भर होना पड़ रहा है और महंगाई भी अनियंत्रित हो रही है।
कृषि विभाग द्वारा दलहन की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए यह बीज वितरण कार्यक्रम एक अच्छा प्रयास है।
जनपद पंचायत के कृषि सभापति जगदीश साहू ने कहा कि किसान साथी अब परंपरागत कृषि से आधुनिक कृषि की ओर आने लगे हैं। आधुनिक कृषि से कृषक काफी लाभाविंत भी होंगे। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि छन्नू साहू, पंच त्रिवेणी वर्मा, कृषि विकास अधिकारी केपी साहू, धरमवीर वर्मा, राजकुमार वर्मा सहितकृषकगण उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 24 जुलाई। आदिवासी विकासखंड छुरा के अंतर्गत जनपद क्षेत्र 18 के जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने आश्रित ग्राम पंचायत खरखरा के किसान को प्रतिवर्षानुसार नि:शुल्क सब्जी बीजों का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि जनपद पंचायत छुरा के क्षेत्र 18 के आश्रित ग्राम पंचायत खरखरा के किसानों को नि:शुल्क बरसाती सब्जी बीजों का वितरण किया गया। बीजों में भिण्डी, करेला, जुरगा, बरबट्टी, तोराई, गलका, चुचुटिया जैसे अनेक बीजों का संग्रह वाली बीज पैकेट का नि:शुल्क वितल किया गया।
इस संबंध में जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर से पूछे जाने पर बताया कि यह बीज सामाजिक संस्था द्वारा नि:शुल्क प्रदत्त बीज है, जिसे क्षेत्र के किसानों को विगत 15 वर्षो से प्रदाय किया जाता है। किसानों मुख्य सब्जी बीज देकर आर्थिक क्षेत्र में सबल बनाना संस्था का उद्देश्य हैं। महगांई में लोग सब्जी का उत्पादन कर स्वावलंबी बनाना भी एक उद्देश्य है। लाभाविंत कृषकों में सरपंच केदार धु्रव, पंच थानू राम खरखरा, गणेश धु्रव, राजेन्द्र धु्रव बिरोडार, रमेश्वर धु्रव नरतोरा, कोरासी, सचिव भीषम कोयले को बीज वितरण कर आश्रित ग्राम के किसानों के लिए भी सरपंच को बीज प्रदाय किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 जुलाई। भाजपा खोरपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन के मार्गदर्शन में मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा को मजबूत एवं भाजपा के पक्ष में वोट आंकड़ों को बढ़ाने के लिए मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा सदस्यों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलीराम सांडे ने कहा कि 15 साल के भाजपा कार्यकाल में अनुसूचित जाति समाज को एक नई दिशा एवं विकास के भरपूर अवसर मिला। मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार पाटिल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ विभिन्न अपराध एवं भेदभाव में अत्यधिक बढ़ोतरी हुआ है। रायपुर जिला ग्रामीण मोर्चा की सह प्रभारी अरविंद्र पहरे ने बूथ स्तर तक जाकर समाज के लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन कर समाज को संरक्षित करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री एवं रायपुर जिला ग्रामीण प्रचार सहप्रमुख नेहरूलाल साहू ने की। श्री साहू ने कांग्रेस सरकार की अलोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोष प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर जिला ग्रामीण के संयोजक राघवेंद्र साहू, भाजपा खोरपा मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू, अजा मोर्चा के जिला महामंत्री लौटन गिलहरे, मंत्री बीआर कुर्रे, उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, चंद्रकांत सोनकर, कृष्णकांत नामदेव, सरपंच भटगां अरुण हरबंस, सागर बारले, अजा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश बंजारे, महामंत्री अजय गायकवाड, राजेश बया, दुष्यंत पटेल, ओमप्रकाश बंजारे, संतराम कोशरीया, हीरालाल कोसरिया आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 24 जुलाई।शुक्रवार दोपहर स्कार्पियो व कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे स्कार्पियो के पलटने से मौके पर ही 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया। जिसका पांडुका के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार देवभोग क्षेत्र के ग्राम गोलामाल से यादव परिवार शुक्रवार को स्कार्पियो सीजी 23-के 3211 से जतमई-घटारानी मंदिर घूमकर वापस अपने गांव लौट रहा था। रजनकटा के पास सामने से आ रही एक लाल रंग की कार सीजी 04 एलएच 6483 की टक्कर से स्कार्पियो पलट गई। स्कार्पियो में सवार 17 वर्षीय युवती दीप्ति यादव के सिर पर गंभीर चोट आने व अत्यधिक खून बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद यादव पैर व कमर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। कार काफी स्पीड से जा रही थी, जो मोड़ पर सामने आ रही स्कार्पियो से सीधे जा भिड़ी। टक्कर लगने के बाद स्कार्पियो पलट गई।
कार चालक नवा रायपुर के आसपास के किसी गांव का बताया जा रहा है। स्कार्पियो में कुल 9 लोग सवार थे, जो देवभोग के गोलामाल गांव के बताए जा रहे हैं जो जतमई माता के दर्शन करने आए थे। वहीं दूसरी गाड़ी कार रायपुर की है, जिसमें 3 लोग सवार थे। कार में दो लड़कियां और एक लडक़ा बैठा हुआ था।
विधायक ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 जुलाई। विधायक धनेन्द्र साहू ने शुक्रवार को नगर के वार्ड क्र 4 में अधोसरंचना मद से लगभग 1 करोड़ 50 लाख की राशि से निर्मित होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, वार्ड पार्षद व सभापति संध्या राव भी उपस्थित थे।
निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक धनेंद्र साहू व पालिका अध्यक्ष मध्यानी ने नारियल तोडक़र व जमीन पर गैती चलाकर किया। उक्त निर्माण कार्य में 15 लाख की लागत से समरसता भवन, आरसीसी नाली, सीसी रोड व डामरीकृत रोड सहित अन्य विकास कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि कोरोना काल में वित्तीय तकलीफों के बावजूद भी नगर में लगातार विकास कार्य हो रहे हंै। नगर में अनेकों विकास कार्य प्रगति पर हंै। श्री साहू ने कहा कि आने वाले समय में भी यह विकास की गति नहीं थमेगी। विकास कार्यों के लिए जितना होगा, करेंगे।
पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि उक्त सामुदायिक भवन के निर्माण से वार्ड के लोगों को शादी विवाह, सुख-दु:ख के कार्यों को करने में सहायता मिलेगी। भवन वार्ड 3 व 4 दोनों वार्डों के लागों के लिए काम आएगा। जल्द ही यह बनकर तैयार होगा और वार्डवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्री मध्यानी ने विधायक धनेंद्र साहू के सहयोग से नवापारा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। वार्ड पार्षद व सभापति संध्या राव ने अपने वार्ड में विकास कार्यों की भूमिपूजन के लिये विधायक धनेंद्र साहू सहित पालिका अध्यक्ष मध्यानी का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। मेरी लक्ष्य वार्ड में मूलभूत समस्याओं से लडऩे और विकास कार्यों को गति देना हैं। वार्ड के लोगों ने जिस विश्वास से उन्हें चुनकर भेजा है उन पर वे हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिका सभापति संध्या राव, अनूप खरे, अजय साहू, पार्षद हेमंत साहनी, नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, एल्डरमेन शाहिद रजा, रामा यादव, स्वर्णजीत कौर, दीपाली राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन लोकिन साहू, रुमेश्वरी फागुराम देवांगन, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, महामंत्री राजा चावला, रामरतन निषाद, सौरभ सोनी, अनुभव जैन, टिकेश्वर गिलहरे, रामकुमार शर्मा, अहमद रिजवी, विनोद कंडरा, भोला साहू, बीरबल राजपूत, संतोष साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 23 जुलाई। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर गुरुवार को छुरा विकासखण्ड के दौरे पर स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे।
शिक्षिका के अध्यापन के दौरान वे बच्चों के सीखने की क्षमताओं का आंकलन करते रहे। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छुरा की शिक्षिका रेणु देवांगन कक्षा दसवीं की गणित विषय का अध्यापन कर रही थी। इस दौरान कलेक्टर ने उनकी पढ़ाने की तकनीक का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल बच्चों को दिए। इस दौरान घातांक के सवाल को समझाया जा रहा था। कलेक्टर ने भी इसी पाठ से संबंधित प्रश्न पूछे और बच्चों को सवाल हल करने के लिए पर्याप्त समय दिए। तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया इसी परिसर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने परिसर का अवलोकन करते हुए साफ सफाई और भवन को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को कहा की एक सप्ताह के भीतर पूरी तैयारी जाए और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। उन्होंने उन्होंने विद्यालय में सुब्यवस्थित लेब स्थापित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उनके द्वारा शिक्षकों से परिचय लिया गया। साथ ही परिसर और विभिन्न कक्षाओं का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने बच्चों से दिए गए सवाल का जवाब पूछा। बच्चों ने सही जवाब देते हुए इसे विस्तार से समझाया भी। कलेक्टर ने बच्चों को शाबासी देते हुए उन्हें नियमित तौर पर मुहल्ला क्लास में आने कहा। शिक्षकों को भी मनोयोग से मुहल्ला क्लास संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया अनुविभागीय अधिकारी अंकिता सोम ने अनुविभाग के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने कई आवश्यक निर्देश दिए। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रुचि शर्मा शिक्षा विभाग के डीएमसी श्याम चंद्राकर, प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिका एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 23 जुलाई। क्षेत्र में लो-वोल्टेज व अघोषित बिजली बंद होने की समस्या को लेकर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य अनीता धु्रव ने विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री विनय ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। अनीता धु्रव ने बताया कि क्षेत्र ग्राम सलोनी, छुही, साल्हेभाट, दरगाह, कुकरेल, माकरदोना, सिरौद, कांटाकुर्रीडीह, बनबगौद, बाजार कुर्रीडीह, बरबांधा, गेदरापारा, पीपरछेडी, डोगरीपारा, बासीखाई, केरेगांव, कोर्रा, डोकाल, चनागांव, सियारीनाला, गुडापारा, बगरूमनाला, जापानी, झिपाटोला, हितली, भोथापारा, माडमसिल्ली, अमलीपारा, बनरौद, मारदापोटी, कुम्हड़ा, दुगली, कौहाबाहरा, दिनकरपुर, कोलियरी, गुहारनाला, बांधा, तालपारा, गट्टासिल्ली, करैहा, सांकरा जैसे दर्जनों गांवों में दिन व रात घंटों देर तक बिजली बंद रहती है। बिजली आने पर लो-वोल्टेज की समस्या रहती है।
बिजली बंद व लो-वोल्टेज से किसानों और आम लोगों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बिजली बिल हाफ करने की ढिंढोरा पीटती रही है, लेकिन छलपूर्वक बिजली की वोल्टेज ही हाफ कर दी है। भूपेश सरकार को जनता और गरीब किसानों की चिन्ता नहीं है। जो किसान मोटर पम्प पर आश्रित है। उसकी फसल चौपट हो रही है। खेतों में दरार पडऩे लगी है। उन्होंने कलेक्टर तथा विधुत विभाग को आवेदन देकर मांग किया है कि क्षेत्र में लो वोल्टेज बिजली व अघोषित बिजली कटौती समस्या को 3 दिनों के भीतर भीतर समस्याओं का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है। समस्या दूर नहीं हुई, तो क्षेत्र के लोगों के साथ आंदोलन करेंगे।
नवापारा-राजिम, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को जुलाई 2019 का 5 प्रतिशत सहित 11 प्रतिशत कुल 16 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता दे, तिथि से स्वीकृत करने बाबत ज्ञापन कलेक्टर गरियाबंद को सौंपा गया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जिला गरियाबंद ध्यक्ष मिश्रीलाल तारक, विकासखंड फिंगेश्वर अध्यक्ष यशवंत साहू, तहसील अध्यक्ष राजिम टीआर धनकर विकास का सचिव शोभाराम साहू, तहसील उपाध्यक्ष मयाराम जांगड़े, तहसील सचिव शंकर लाल साहू, छुरा विकासखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, सचिव किशोर कुमार साहू, उपाध्यक्ष व अन्य साथी उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 23 जुलाई। गौधन न्याय योजना में पशुपालकों को न्याय दिलाने गुरूवार को यादव समाज प्रमुखों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गौधन न्याय योजना के अंतर्गत पिछले 6 महीने से नवापारा क्षेत्र में गोबर खरीदी बंद है।
कोरोना काल के चलते पशुपालकों को महंगा पशुचारा खरीदने में और अपने परिवार के जीवकोपार्जन में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ सरकार के मंशा अनुरूप शुरू किए गए योजना से किसान पशुपालकों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हो रहा था, मगर स्थानीय स्तर पर गौधन न्याय योजना को बंद करने से लोगों का विश्वास सरकार के प्रति निराशाजनक है। प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारी इस योजना के प्रति सजग नहीं है, जिसके चलते पशुपालकों में रोष व्याप्त है।
चूंकि छत्तीसगढ़ में लगभग 25 लाख यादव निवासरत है। जिनका मुख्य व्यवसाय पशुपालन है। छत्तीसगढ़ सरकार में जितने बोर्ड, आयोग, निगम बने सभी में संबंधित जाति वर्ग को ही महत्व मिला, मगर जब बात यादव समाज से संबंधित गौ सेवा आयोग दुग्ध संघ में गैर यादव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यादव समाज को अनदेखा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
ज्ञापन देने वालों में समाज प्रमुख मनोहरलाल यादव, जगदीश यादव, सागर यादव, जितेन्द्र यादव, तुला राम साहू, रामाधार यादव, मोहन यादव, प्यारेलाल यादव, सोहन देवांगन, राजा यादव, बल्ला यादव, नरेश यादव आदि उपस्थित थे।
सरपंच संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 22 जुलाई। मैनपुर विकासखंड के सरपंच संघ ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सामाजिक अंकेक्षण के तहत की जा रही वसूली को रोकने की मांग की गई है। साथ ही सरपंच संघ ने अंकेक्षणकर्ता योगेश निर्मलकर को हटाने की मांग की है।
विकासखण्ड मैनपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर के नेतृत्व में 50 से ज्यादा सरपंचों ने कलेक्टर गरियाबंद निलेश क्षीरसागर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सामाजिक अंकेक्षणकर्ता योगेश कुमार निर्मलकर को तत्काल हटाया जाए, सरपंच संघ ने आरोप लगाया है कि सामाजिक अंकेक्षणकर्ता योगेश कुमार निर्मलकर द्वारा ग्राम पंचायतों में अशांति फैलाया जा रहा है जिसके कारण कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
सरपंचों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष 2016-17 में कराये गये निर्माण कार्योंंं पर सामाजिक अकेक्षण दल द्वारा मनमानी करते हुए गलत ढंग से कार्रवाई कर वसूली की जा रही है, जो सर्वथा अनुचित है, जिससे सभी सरपंच सचिवों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य करने में असुविधा हो रही है।
सरपंच संघ ने ज्ञापन में कहा है कि निर्माण कार्य विधिवत ले आउट उपरान्त कार्य किया जाता है तथा उपयंत्री, तकीनकी सहायक के मार्गदर्शन में कार्य किया जाता है, पश्चात मूल्यांकन सत्यापन की कार्यवाही की उपरान्त ही मजूदरी सामग्री का भुगतान किया जाता है, इसके बाद भी निर्माण कार्यों में चार साल बाद सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा वसूली की कार्यवाही किया जा रहा है। इन परिस्थितियों में कार्य करवाने में सभी सरपंच सचिवों को मांनसिक रूप से परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कराये जा रहे कार्योंं का भुगतान पूर्व सामाजिक अंकेक्षण करवाया जाए, उसके पश्चात ही भुगतान की कार्यवाही किया जाये तथा सामाजिक अंकेक्षण के तहत हो रही वसूली की कार्यवाही को समाप्त करने आवश्यक कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा गया है।
सरपंच संघ द्वारा सामाजिक अंकेक्षणकर्ता योगेश कुमार निर्मलकर को हटाकर कोई दूसरा अंकेक्षणकर्ता मैनपुर भेजने की मांग की गई है।
सरपंच संघ के अध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर ने बताया कि चार से पांच वर्ष पूर्व किये गये महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के मिट्टी कार्य का सामाजिक अंकेक्षण कर वसूली हेतु सरपंचों को नोटिस थमाया जा रहा है, जबकि बारिश के बाद मिट्टी कार्य का लेखा-जोखा किसी भी हाल में सौ प्रतिशत सत्यापित नहीं हो सकता। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि सरपंच संघ ने मांग की है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी का भुगतान सामाजिक अंकेक्षण के बाद ही किया जाए।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच संघ के अध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर, सरपंच रामस्वरूप मरकाम, मोना नेताम, कृष्णकुमार नेताम, डिगेश्वरी साण्डे, पुष्पा सोरी, सहदेव साण्डे, पुनीत राम मरकाम, जिलेन्द्र नेगी, हरचन्द ध्रुव, रामप्रसाद नेताम, दुलिया बाई, केशव राम सोरी, तुकाराम पाथर, हिमांदी मांझी, वरूण सोरी, धनमोतिन सोरी, दुलेश्वरी नागेश, बालो बाई, पुस्तम सिंह मांझी, खगेश्वर नागेश, सुनिल कुमार नेताम, कैलाश नेताम, कामसिंह ध्रुर्वा, रूपादी मांझी, बेलमती मांझी, मिथुला नेताम, नवीन पुजारी, पुष्पा ध्रुर्वा, गंगोत्री नागेश, खेलन दीवान, सचिव संघ के अध्यक्ष तुकाराम नायक, प्रेम ध्रुव, दशरू जगत, त्रिवेण नागेश व बड़ी संख्या में सरपंच सचिव उपस्थित थे ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि लंबित महंगाई भत्ता नहीं मिलने से कर्मचारियों को प्रतिमाह 3.50 हजार से 16 हजार तक का नुकसान हो रहा है। 1 जुलाई 2019 से अब तक के लंबित महंगाई भत्ता का कैबिनेट बैठक में निर्णय नहीं होने से शिक्षक व कर्मचारियों निराश है, उन्हें कैबिनेट बैठक में केंद्र के बराबर 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता के निर्णय की आस थी, कर्मचारी समयबद्ध लंबित 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता चाहते थे।
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर को पत्र लिखकर 1 जुलाई 2019 से अब तक लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश शीघ्र जारी करने का मांग किया था।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सोनवानी ने कहा है कि जुलाई 2019 से लंबित 5 प्रतिशत मंहगाई भत्ता एवं जनवरी 2020 से लंबित 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, जुलाई 2020 से लंबित 3 प्रतिशत भत्ता, जनवरी 2021 से लंबित 4 प्रतिशत भत्ता को मिलाकर जून की स्थिति में 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की मांग को लेकर 26 जुलाई को विधानसभा सत्र प्रारम्भ होने के पूर्व टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर 25 जुलाई को ट्विटर में मुख्यमंत्री को टैग कर हजारों शिक्षक व कर्मचारी केंद्र के बराबर 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता समयबद्ध तिथि से देने की मांग करेंगे।
केंद्र सरकार के निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ सरकार को लंबित महंगाई भत्ता की किश्त जारी करते हुए 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिए जाने की उम्मीद प्रदेश भर के कर्मचारियों को थी, अब प्रदेश के समस्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई 2019 से अभी तक लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश जारी नहीं किया गया है, जबकि इस अवधि में महंगाई सूचकांक में लगातार वृद्धि हुआ है, जिससे कर्मचारी परिवार पर महंगाई के भारी बोझ होने से उनका घरेलू बजट बिगड़ गया है, महंगाई भत्ता जारी होने से कुछ राहत मिलेगी, आखिर महंगाई की मार कर्मचारी भी झेल रहे है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 22 जुलाई। छुरा नगर में मुस्लिम भाइयों ने इदुल अजहा का त्यौहार कोरोना का पालन करते हुए सादगीपूर्ण तरीके से मनाया।
समाज के लोग नए कपड़े पहनकर रजा मस्जिद पहुंचे जहां रजा मस्जिद के इमाम मुजाहिर हुसैन के द्वारा ईदुल अजहा की नमाज पढ़ाई गई नमाज के बाद लोगों ने देश व दुनिया में अमन चैन के लिए विशेष दुवा मांगी। साथ ही देश में फैले कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए भी विशेष दुवा की गई।
रजा मस्जिद के इमाम के द्वारा मुजाहिर हुसैन द्वारा ईदुल अजहा त्यौहार व कुर्बानी के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ईदुल अजहा नमाज के बाद एक दूसरे ने त्यौहार की बधाई दी गई। वहीं नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा मुस्लिम कब्रिस्तान पहुंचकर मरहुमो के कब्र पर फूल चढ़ाकर विशेष दुवा मांगी गई।
इसमें प्रमुख रूप से हाजी हबीब भाई , हाजी बारी भाई, हाजी अब्दुल सत्तार मेमन, हाजी सत्तार खान, हाजी चिराग अली, हाजी अब्दुल रहमान मेमन, हाजी आरिफ मेमन, अब्दुल समद खान, सदर सुल्तान खान, सलीम मेमन, मन्नान खान, जमसीर कुरैसी, जब्बार अली, इमरान अली, सरवर खान, इस्माइल खान, कादर खान, इस्माइल मेमन, लकी मेमन, जावेद चौहान, रउफ खान, हनीफ मेमन, नसीब खान और मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 22 जुलाई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्द्रकुमार पाटिल एवं जिला महामंत्री लौटन गिलहरे के नेतृत्व अजा मोर्चा पर हो रहे अत्याचार, अन्याय, शोषण के विरोध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रकुमार पाटिल एवं जिला महामंत्री लौटन गिलहरे के नेतृत्व में भूपेश सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के ऊपर हो रहे अत्याचार, अन्याय, शोषण के विरोध तथा विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व में पूरे प्रदेश में तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया था। मांगें पूरी नहीं होने पर मोर्चा के द्वारा विरोध करने का अल्टीमेटम दिया गया। जिसकी शुरुवात जिला स्तरीय पुतला दहन के माध्यम से शंखनाद किया गया है। साथ ही आगे मांगों को पूरा नहीं होने पर अजा मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
श्री गिलहरे ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले छात्रवृत्ति का राज्यांश अब तक विद्यार्थियों को अप्राप्त है, उसे जारी करने, कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है, उसे पालन करने सहित कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है, लेकिन शासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसे लेकर अजा मोर्चा आक्रोशित है। उक्त मांगों के पूरा नहीं होने पर अजा मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, अजा मोर्चा जिला सह प्रभारी अरविंद प्रहरे, जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार पाटिल, राजेश साहू, किशोर शर्मा, दुलारी चतुर्वेदानी, दयालु गाडा, राघवेंद्र साहू, बेंद्री इंद्रकुमार साहू, वरुण राठी, डॉक्टर बी.आर गौतम, बरातु कुर्रे, शिवनारायण बघेल, राजा राय, गौरव शर्मा, दया गिलहरे, सागर साहू, सागर बारले, सरल पोर्टल, सुखीराम लहरें, आंकुश भारद्वाज, लुकराम बघेल, शशिकांत साहू, सुखीराम लहरे, सुनील ओगरे, मदन साहू, रवि धुव, नंदलाल ओगरे, पूनमचंद सोनवानी, विकाम साहू, धर्मेंद्र साहू, वेदराम साहू, विकास साहू, पुनाराम साहू, आशकरण गिलहरे, सूरज खूंटे, कान्हा गोस्वामी, दीपेश ठाकुर, ट्विटर टोली, पंचराम ओगरे, संतु भतपहरी, राजेंद्र साहू, विकास साहू आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के पिछड़ा वर्ग समाज के हितों में मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों की डॉ. रमन सिंह से पिछड़े वर्ग के हितों से संबंधित अनेक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री देवदत्त आर्य साहू, कार्यालय प्रभारी चूड़ामणि निर्मलकर, सह कार्यालय प्रभारी भगवान यादव, नरेंद्र निर्मलकर, श्रवण यदु, अमित डोए, सहित अनेक पदाधिकारी शामिल थे।
राजिम, 22 जुलाई। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के श्याम अग्रवाल ने बताया कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने संसद में छत्तीसगढ़ में रेत माफिया सक्रिय होने का मामला उठाया।
उन्होंने रेत और पत्थर खनन में एनजीटी के गाइडलाइंस का उल्लंघन किए जाने से पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर चिंता जाहिर की। नियम-377 के तहत इस पर चर्चा होनी थी। लेकिन, विपक्ष के द्वारा सदन में शोर-शराबा के चलते सभापति ने व्यवस्था दी कि अपनी बात पटल पर लिखित में प्रस्तुत कर देवें। सांसद द्वारा सदन में इस संवेदनशील मामला को उठाने से रेत और खनन माफिया सकते में आ गए हैं। इस पर होने वाली अग्रिम कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।
श्याम अग्रवाल ने बताया कि संसद सदस्य श्री साहू ने सदन में कहा है कि खनन के लिए एक निश्चित समयावधि पश्चात भी नियमों को ताक में रखकर रेत और पत्थर का अवैध खनन जारी है। अवैध खनन से नदी-घाट को भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। रेत माफिया चेन माउंटेन मशीन का उपयोग कर पर्यावरण संतुलन बिगाड़ रहे हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। इस अवैध कार्य पर रोक लगाने में विभागीय अधिकारी नाकाम हो गए हैं। ठेकेदार बेखौफ होकर नदियों से खनन और रेत का भंडारण करने में लगे हैं। छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी, तंदुला सहित अन्य नदियों से बेहताशा रेत का खनन किया जा रहा है। यह पर्यावरण असंतुलन का कारण बन रहा है। अवैध खनन के साथ-साथ परिवहन वाहनों में ओवरलोडिंग की जा रही है, इससे ग्रामीण सडक़ें भी जर्जर हो रही है। इस पर त्वरित नियंत्रण की आवश्यकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि अवैध खनन और इस तरह की गम्भीर घटनाओं के पीछे किसका संरक्षण है? इसकी जांच होनी चाहिए। खनिज विभाग उदासीन रहा तो पर्यावरण को अपूरणीय क्षति होगी। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर खनन माफिया पर नकेल कसने की दिशा में कार्यवाही की जाए।
श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की ओर से सासंद का आभार जताते हुए कहा कि सांसद जी ने रेत माफियाओं और अवैध खनन के विरूद्ध संसद में सवाल उठाए हैं, जो काफी प्रशंसनीय है।
सांसद जी क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 22 जुलाई। ग्राम पंचायत पसौद में वैश्विक कोरोना वायरस की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए मितानिन बहनों को कोरोना किट वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सभापति अर्चना साहू, अध्यक्षता सरपंच मीना साहू ने की।
इस अवसर पर अर्चना साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार स्वास्थ्य के प्रति काफी संवेदनशील है। वैश्विक कोरोना वायरस के तीसरी लहर आने से पहले गांव-गांव में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से मितानिनों को प्रारंभिक ट्रीटमेंट करने किट दिया जा रहा है। जिससे हम बीमारी के शुरूआती लक्षणों से ही सुरक्षित हो सके। सरपंच श्रीमती मीना-संतोष साहू ने कहा कोरोना से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाए जाने का काम बड़े स्तर पर चल रहा है, जिसमें सभी को शामिल होकर टीका लगवाना है। मितानिनों से अपील किया कि घर-घर जाकर चेक और पूछताछ करें कि किसी को बुखार, डायरिया या अन्य बिमारियां तो नहीं हो रहा है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी मंजू भदौरिया, मितानिन सेक्टर प्रभारी भुनेश्वरी यादव, मितानिन नीलम साहू, बोधनी साहू, चेमिन साहू, नर्मदा साहू, जीतू धु्रव सहित ग्रामीवासी उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर/गरियाबन्द, 22 जुलाई। मैनपुर थाना अंतर्गत बाइक से 12 किलो गांजा तस्करी करते हुए नवरंगपुर ओडिशा के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बाइक में अवैध रूप से गांजा रखकर झरियाबाहरा की ओर जा रहा है। जिस पर उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पुलिस फुलझर घाटी पहुंचकर नाकाबंदी कर उक्त बाइक क्रमांक सीजी 05 आर 2446 के आने पर बाइक चालक को रुकवाकर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम भोजलाल डोगरे (27)कोलिहापदर थाना रायघर जिला नवरंगपुर ओडिशा बताया। उसने बाइक में एक प्लास्टिक थैला में प्लास्टिक टेप से लपेटे हुये दो अलग अलग पैकेट से लिपटा हुआ गांजा रखा हुआ था, वैध कागजात नहीं मिलने पर 12 किलो गांजा के साथ मोटरसाइकिल जब्त किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर थाना मैनपुर में धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण अजमानतीय होने से 15 दिवस के न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।
राजिम, 21 जुलाई। गरियाबंद जिले के नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर से छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने संघ के संभागीय उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर साल श्रीफल तथा गुलदस्ता भेंट कर अधिकारी का संघ ने स्वागत किया तथा विभिन्न समस्याओं से अवगत भी कराया। शिक्षा अधिकारी ने सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के संभागीय उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा, फिंगेश्वर ब्लॉक के उपाध्यक्ष बाला राम साहू, सचिव गुलाब राम देशमुख, अशोक कुमार मिश्रा, आत्मा राम साहू,तथा शिवमूर्ति सिन्हा सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
राजिम, 21 जुलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिजली में विगत दिनों नवमी एवं दसवी के छात्र छात्राओं को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के माध्यम से शिक्षा सत्र 2021-22 हेतु नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोडऩे हेतु पढई तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत नवप्रवेशी कक्षा नवमी एवं कक्षोंन्नत दसवी के सभी छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया है।
वहीं शाला के शिक्षकों द्वारा नवमी से बारहवीं कक्षा तक की समय सारिणी बनाकर ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। पुस्तक वितरण करते समय शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नंदुराम यदु,सांसद प्रतिनिधि लिखन निषाद,प्राचार्य पूरन लाल साहू,व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,रेखा सोनी,विनय कुमार साहू,संतोषी गिलहरे,गीतांजली नेताम,शशि ठाकुर व भृत्य आकाश सूर्यवंशी उपस्थित थे।
राजिम, 21 जुलाई। विश्व हिंदी रचनाकार मंच के द्वारा छत्तीसगढ़ के हिंदी रचनाकारों के प्रोत्साहन हेतु संचालित सम्मान योजना 2021 के अंतर्गत हिंदी के प्रचार-प्रसार में रचनात्मक योगदान के लिए गरियाबंद जिले के शिक्षक साहित्यकार श्रवण कुमार साहू,‘प्रखर ’को ‘छत्तीसगढ़ काव्य श्री सम्मान 2021’से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अलंकृत किया गया।
इस सम्मान हेतु श्री साहू को त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम नवापारा की ओर से मकसूदन साहू,ष्बरीवाला, रोहित माधुर्य, केवरा यदु,भारत प्रभु,छग्गु यास अडील, कोमल सिंह साहू,मोहनलाल मणिकपन, किशोर निर्मलकर, डॉ रमेश सोनसायटी,केवरा यदु,नरेंद्र पार्थ,सुरेश बंजारे,प्रिया देवांगन,जिला मानस संघ से मुन्ना लाल देवदास ,श्रीमतीअन्नपूर्णा साहू,उमेश साहू,संयुक्त शिक्षक संघ की ओर से जितेंद्र सिंहा,प्रदीप साहू, उपेंद्र प्रताप सिंह,राखी मौर, कौशिल्या साहनी,साहित्यिक मंच की ओर से तुषार शर्मा, दिलीप टिकरिहा, चेतन चौहान, सुरेंद्र अग्निहोत्री, टोमिन साहू, द्रौपदी साहू, ताराचंद साखरे, पुरुषोत्तम चक्रधारी, सहित अनेक इष्ट मित्रों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
श्री साहू ने अपनी रचनाओं के माध्यम कोरोनाकाल में भी लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण को बढ़ावा देते हुए सामाजिक जागरूकता का कार्य सतत रूप से किया है। वे शिक्षा के साथ- साथ विभिन्न साहित्यिक, सामाजिक एवम धार्मिक संस्थाओं से जुडक़र जन मानस तक अपनी रचनाओं से हमेशा प्रेरक के रूप में कार्य करते रहे हैं।
इनकी कविताएं एवम आलेख अनेक पत्र पत्रिकाओं में सतत प्रकाशित होते रहता है,इनकी छत्तीसगढ़ी काव्य कृति ‘महानदी के धारी’प्रकाशित हो चुका है।
राजिम, 21 जुलाई। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग साहू ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान संगठन महामंत्री पवन साय सहित प्रदेश के भाजपा नेता मौजूद थे।
इस अवसर पर श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में पिछले 17 सालों से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को निशुल्क इलाज कराए जाने तथा पार्टी हित में कार्य करने एवं संगठन गतिविधि के बारे में चर्चा कर विस्तार से जानकारी दी।
निगम-मंडल में उचित स्थान देने पर जताया आभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 21 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रदेश साहू समाज संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने निगम-मंडलों में संदीप साहू को तेलघानी बोर्ड का अध्यक्ष सहित समाज के लोगों को उचित स्थान दिए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया और प्रतीक चिन्ह के रूप में घानी का मॉडल भेंटकर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ के गांव स्वावलंबी बन रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी, तेन्दूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि, धान खरीदी आदि योजनाओं से लोगों की जेब में पैसा आ रहा है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना तथा गौठानों की गतिविधियों से लोगों को रोजगार मिल रहा है। गांवों में समृद्धि आ रही है, जब हमारे गांव समृद्ध होंगे, तो छत्तीसगढ़ भी समृद्ध होगा। लोगों की जेब में पैसा आने से उद्योग और व्यापार भी फल-फूल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य 3000 रूपए घोषित किया गया है। नई-नई योजनाओं के माध्यम से लोगों को रोजगार और आय का जरिया उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा तेलघानी बोर्ड का गठन किया गया। विभिन्न निगम मंडलों में नियुक्ति कर लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती है, हमारे पुरखों ने समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ राज्य का जो सपना देखा था, उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अव्हान किया।
मुलाकात करने वालों में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू, लखनलाल साहू,नवनियुक्त तेलघाणी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, हनुमंत साहू,ओमप्रकाश साहू,पार्वती साहू, मेघराज साहू, दया राम साहू,धरम साहू,ऋषि साहू, लक्ष्मी साहू, प्यारे लाल साहू ,रूपसिंग साहू,देवकुमार साहू, दयाराम साहू, देवेंद्र साहू, गोपी साहू, ललित कुमार साहू, प्रकाश साहू, प्रेम साहू,मनीष साहू, किशोर साहू,गिरू साहू, विनय साहू, अंगेश्वर साहू, पुकेश साहू, रामेश्वर साहू, प्रेम,डोमन साहू,प्रफुल्ल साहू, शेष नारायण साहू, राजेश साहू, पुनीत साहू, घनश्याम साहू,चोवा साहू,रोशन साहू, सुरेश साहू, चंद्रशेखर साहू, सेवन ,रामेश्वर साहू, चंद्रहास साहू देवनाथ साहू, चुन्नी साहू, पोहन दास साहू ,ओम प्रकाश साहू, धनेश्वर साहू,सूरज साहू, तुलश साहू, तेजेश्वर साहू, यशवंत साहू,यतीन्द्र साहू,वीरेंद्र साहू, प्रमोद साहू, विक्रम साहू, भीखम साहू, योगेश साहू, मयंक साहू, डोमन साहू, चंद्र प्रकाश साहू, नंदू साहू, पोषण साहू ,सियाराम साहू,युवराज साहू,लक्की साहू सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।